पीवी सिंधू चायना ओपन बैडमिंटन खिताब के साथ अपनी ओलंपिक फॉर्म में वापिस आ गई हैं.सिंधू ने चायना ओपन बैडमिंटन के फाइनल में चीन की ही सन यू को एक ज़ोरदार मैच में21-11, 17-21, 21-11 से हरा दिया. पहला गेम आसानी से जीतने के बाद नंबर 7 और 8 वरीयखिलाड़ियों में ज़ोरदार मुकाबला हुआ और 4 अंकों की बढ़त को ख़ारिज़ कर चीनी खिलाड़ीने गुच्छों में अंक बटोरे और दूसरा गेम 21-17 से अपने नाम कर लिया. तीसरे गेम कीशुरूआत रही सिंधू के नाम. लेकिन अपने घरेलू समर्थकों के बीच सन यू लगातार वापसीकरती रहीं. तीसरे गेम में सिंधू ने अपना शानदार डिफेंस दिखाया और सन यू के बोडीलाइनस्मैशेज़ को डिफेंड भी किया और अपने पर किसी तरह का दवाब भी नहीं आने दिया. सिंधूइस टूर्नामेंट में कई बार पिछड़ीं लेकिन खास बात ये रही कि जब भी दवाब बना सिंधू काखेल निखर कर सामने आया. ओलंपिक के बाद यह सिंधू का तीसरा टूर्नामेंट था. इससे पहलेडेनमार्क और फ्रेंच ओपन में सिंधू दूसरे ही दौर में बाहर हो गई थीं.भारत के लिए चायना ओपन अच्छा टूर्नामेंट रहता है. 2014 में यही खिताब सायना नेहवालने जीता था. 2015 में भी सायना फायनल तक पहुंची थीं.सेमीफाइनल मैच में कोरिया की सुंग जी ह्यू ने पहला गेम 11-21 से हारने के बाद सिंधूदूसरा गेम मैच पोइंट बचाकर 23-21 से जीत गईं और आखिरी गेम में स्कोर 18-18 करके मैचऔर गेम 21-19 से निपटा दिया.इस टूर्नामेंट में 7वीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने क्वार्टरफाइनल में चीन की बिंगजाओही को 21-20, 21-10 से हराया था. इससे पहले अमेरिका की बिइवेन झांग को हराकरक्वार्टरफाइनल में पहुंची थीं. सिंधू की रैंकिंग फिलहाल 14 है. चायना ओपन बैडमिंटनसुपर सीरीज़ टूर्नामेंट है यानी इसके रैंकिंग पोइंट बहुत ज्यादा हैं. इस जीत के साथरैंकिंग में भी अच्छा खासा सुधार होगा.पुरूषों के मुकाबलों में अजय जयराम क्वार्टर फाइनल तक गए. अजय शुक्रवार को अपनाक्वार्टर फाइनल चीन के ही चेन लोंग से 15-21, 14-21 से हार गए.