प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नोटबंदी का फैसला लोगों को अब तक बहुत कुछ दिखा चुकाहै. बैंकों और ATM के बाहर लोग घंटो लाइन लगाए रहते हैं. कई बार उनका नंबर आने तकपैसे खत्म हो जाते हैं, तो कई जगह उन्हें अपने पैसे के लिए पुलिस की लाठियां भीखानी पड़ती हैं. लंबे समय तक कतार में खड़े रहने वाले कई लोगों और ओवरटाइम करनेवाले कई बैंक कर्मचारियों की मौत हो चुकी है. इतने के बावजूद अभी तक लोगों के पासपैसा नहीं है और नरेंद्र मोदी 50 दिन का वक्त मांग रहे हैं.ग्रामीण इलाकों में किसी भी तरह पैसा न हासिल कर पाने वाले लोगों ने इस किल्लत कासामना करने का बड़ा अजीब उपाय खोजा है. नसबंदी.पैसों के लिए नसबंदी का दावा करने वाले पूरनयूपी के कई गांवों में इस तरह की खबरें सामने आईं कि पैसे न होने की वजह से लोगोंने नसबंदी करा ली. नसबंदी कराने पर सरकार की तरफ से तुरंत दो हजार रुपए नकद दिएजाते हैं. अलीगढ़ के एक गांव में रहने वाले पूरन शर्मा ने भी दावा किया कि पैसे नहोने पर दो हजार रुपयों के लिए उन्होंने नसबंदी करा ली.ANI से बातचीत में पूरन ने कहा, 'मेरे पास नौकरी नहीं है और मुझे पैसों की सख्तजरूरत थी. मुझे पता चला कि नजदीक में ही जो नसबंदी का कैंप लगा है, वहां नसबंदीकराने पर दो हजार रुपए मिल जाते हैं, तो मैंने ये करने का फैसला कर लिया.'CMO डॉ. रूपेंद्र गोयलपूरन के बारे में जब अलीगढ़ के CMO डॉ. रूपेंद्र गोयल से बात की गई, तो उन्होंनेइसकी पुष्टि करते हुए कहा, 'हां. पूरन शर्मा नसबंदी कैंप में आए थे और अपनी पत्नीको भी साथ लाए थे. उनकी पत्नी की सेहत अच्छी नहीं थी, इसलिए उनकी नसबंदी नहीं की जासकी, लेकिन हमने पूरन की नसबंदी कर दी है. सरकार के फैमिली प्लानिंग प्रोग्राम केतहत पूरन को दो हजार रुपए भी दिए.'--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:जानिए, नोट बैन करके मोदी ने कितना काला धन कम कर दिया!‘कैश शो’ से बेआबरू विदाई पर फूट फूटकर रोए हजार- पांच सौउनका क्या जिन देशों में नोट, सिक्के सब बंद हो रहे हैं?