डंकी रूट से लोगों को US भेज रहा था पंजाबी सिंगर, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया
Punjabi Singer Fatehjit Singh पर 'डंकी रूट' से लोगों को अमेरिका भेजने का आरोप है. एक पैसेंजर को अलग-अलग रास्तों से US भेजने के 5 असफल प्रयास किए गए.

फेक वीजा पर लोगों को अमेरिका भेजने के आरोप में एक पंजाबी सिंगर (Punjabi Singer Arrested) को गिरफ्तार किया गया है. सिंगर का नाम फतेहजीत सिंह है जो पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं. दिल्ली पुलिस ने 12 सितंबर को, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI) से गिरफ्तारी की है. पुलिस ने कहा है कि आरोपी और गिरोह के दूसरे सदस्य 'डंकी रूट' (गैरकानूनी ढंग) से एक पैसेंजर को अमेरिका भेजने की कोशिश कर रहे थे.
कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की इच्छान्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, IGI के पुलिस उपायुक्त (DCP) उषा रंगनानी ने इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने बारहवीं क्लास तक पढ़ाई की है. और सिंगर कई देशों में होने वाले शो का हिस्सा रहा है. आरोपी, सुल्तान सिंह नाम के एक एजेंट के संपर्क में था. आरोप है कि सुल्तान लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता था.
DCP ने बताया कि सुल्तान सिंह के संपर्क में आने के बाद आरोपी सिंगर ने कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की सोची. पुलिस ने आरोप लगाया कि दोनों साथ काम कर रहे थे.
कागजात बनाने के लिए 50 लाख रुपयेDCP ने आगे बताया कि फतेहजीत सिंह ने पूछताछ में मामले का खुलासा किया. सिंगर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति ने सुल्तान सिंह से संपर्क किया था. गुरप्रीत को अमेरिका जाना था. आरोपी ने अमेरिका पहुंचाने का वादा किया और सारे कागजातों का इंतजाम करने के एवज में 50 लाख रुपये मांगे.
पुलिस के मुताबिक, एडवांस के तौर पर गुरप्रीत ने यात्रा से पहले 10 लाख रुपये सुल्तान सिंह को दिए. इसमें से 4 लाख रुपये आरोपी सिंगर को कमीशन के तौर पर मिला. अमेरिका पहुंचने के बाद बाकी के 40 लाख रुपये देने का वादा भी किया गया था.
5 प्रयास में भी नहीं भेज पाए USआरोपी ने पुलिस को बताया कि सुल्तान सिंह की सहायता से सिंगर और उसके साथियों ने गुरप्रीत को अमेरिका भेजने के 5 प्रयास किए. अलग-अलग देशों से होकर अमेरिका पहुंचाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली. कई योजनाएं बनाई गईं लेकिन सारी फेल हो गईं.
Kazakhstan में पकड़ा गयाDCP ने बताया कि पांचवें प्रयास में आरोपी ने कजाकिस्तान के रास्ते गुरप्रीत को अमेरिका भेजने का प्रयास किया. लेकिन वहां के अधिकारियों को इसका पता चल गया. इसके बाद पैसेंजर को वापस भारत 'डिपोर्ट' कर दिया गया. अधिकारियों को संदेह हुआ था कि पैसेंजर फर्जी वीजा पर यात्रा कर रहा है. क्योंकि गुरप्रीत के पासपोर्ट का दो पन्ना फटा हुआ था.
पता चला कि इससे पहले पैसेंजर फर्जी ब्राजिलियन वीजा के सहारे यात्रा कर रहा था. तब भी पकड़ा गया था और कतर से वापस भारत ‘डिपोर्ट’ कर दिया गया था. इसके बाद सुल्तान सिंह ने उस पासपोर्ट से दो पन्ने फाड़ दिए थे.
Gurpreet और Sultan की गिरफ्तारी हो चुकी हैमार्च महीने में गुरप्रीत सिंह को भी दिल्ली पुलिस ने IGI से ही गिरफ्तार किया था. उससे भी पूछताछ की गई थी. पंजाब के तरनतारन के रहने वाले सुल्तान सिंह को भी मार्च में ही गिरफ्तार कर लिया गया था. DCP ने बताया कि इस मामले में बाकी के एजेंट्स की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है. फतेहजीत सिंह के बैंक अकाउंट की भी जांच की जाएगी. इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि सिंगर इस तरह के दूसरे मामलों में शामिल था या नहीं.
वीडियो: इंडिया कनाडा विवाद के बाद पंजाबी सिंगर शुभ का शो फंसा, विराट कोहली और हार्दिक ने भी किया अनफॉलो

.webp?width=60)

