पंजाब (Punjab) के मुक्तसर जिले में बाइक सवार दो लोगों ने एक डेरा प्रेमी की गोलीमारकर हत्या कर दी. जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, उस पर 2018 में श्री गुरु ग्रंथसाहिब की बेअदबी (Beadbi) का मामला दर्ज था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. क्याहै मामला? दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक 40 साल के चरणदास भूदड़ गांव के रहनेवाले थे. कई सालों से डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) के अनुयायी थे. गांव मेंही उनकी किराना की दुकान है. शुक्रवार, 3 दिसंबर की रात 8 बजे चरणदास अपने परिवारके कुछ सदस्यों के साथ दुकान पर बैठे थे. बाइक सवार दो युवक दुकान के सामने आकररुके. एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा. पीछे बैठा युवक दुकान के अंदर आया. चीनी और चायपत्ती देने को कहा. जैसे ही चरणदास लिफाफे में चीनी डालने लगे, उसने अचानक गोली चलादी. गोली चरणदास के माथे में लगी. वारदात को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकले.पीड़ित परिवार का कहना है कि गोली चलाने वाले युवक ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था.हालांकि वो उसे पहचान नहीं पाए, क्योंकि वारदात के वक्त पूरे गांव में बिजली नहींथी. घरवाले चरणदास को लेकर गिद्दड़बाहा के अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने उन्हेंबठिंडा रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. चरणदास पर2018 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में थाना कोटभाई में केस दर्ज हुआथा, जो अभी विचाराधीन है. अप्रैल-2018 में एक पारिवारिक विवाद के चलते डेरा प्रेमीचरणदास नंगे सिर ही गांव के गुरुद्वारे पहुंच गए. कसम खाने के लिए नंगे सिर हीगुरु ग्रंथ साहिब को उठा लिया था. इसके बाद उनके खिलाफ बेअदबी का मामला दर्ज कियागया था. घटना के बाद एसएसपी सरबजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची.एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है.