The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Punjab Police DSP found dead Service revolver missing

पंजाब पुलिस के डीएसपी को किसने मारा? गायब सर्विस रिवॉल्वर ने केस उलझा दिया

पंजाब पुलिस के डीएसपी दलबीर सिंह देओल के शव पर चोट के निशान पाए गए हैं. उनकी सर्विस रिवॉल्वर भी ग़ायब है. ऐसे में पुलिस क़त्ल की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है.

Advertisement
pic
2 जनवरी 2024 (पब्लिश्ड: 02:50 PM IST)
DSP Dalbir Singh Deol
पंजाब पुलिस के डीएसपी की मौत की गुत्थी उलझी (फोटो इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पंजाब पुलिस अपने डीएसपी दलबीर सिंह देओल (DSP Dalbir Singh Deol) की मौत के मामले की जांच हर मुमकिन एंगल से कर रही है. सोमवार को डीएसपी देओल का शव जालंधर (Jalandhar) जिले में पाया गया. उनके सिर पर चोट का निशान था. सिर्फ इतना ही नहीं गर्दन पर गोली फंसी हुई थी. दलबीर सिंह की सर्विस रिवॉल्वर भी गायब थी. मूल रूप से जालंधर के रहने वाले दलबीर इन दिनों संगरूर जिले में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

डीएसपी देओल को अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. डीएसपी दलबीर सिंह देओल का शव 1 जनवरी को बस्ती बावा खेल नहर के पास सड़क पर  मिला था. आजतक से जुड़ी कमलजीत संधू की रिपोर्ट के मुताबिक "कुछ समय पहले जालंधर के ही एक गांव में डीएसपी दलबीर की कुछ लोगों के साथ लड़ाई हो गई थी. इस दौरान इन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली भी चला दी थी. लेकिन अगले दिन गांव वालों के साथ उनकी सुलह हो गई थी."

ADCP बलविंदर सिंह रंधावा ने आजतक को बताया कि "उन्हें किसी ने फोन करके सूचना दी थी कि बस्ती बावा खेल के पास किसी की लाश पड़ी हुई है. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि लाश डीएसपी दलबीर की है. जो कि संगरूर में तैनात थे. उनके सिर पर चोट भी लगी हुई थी. पंजाब पुलिस शुरुआत में इसे सड़क हादसा मान रही थी लेकिन पोस्टमॉर्टम में डीएसपी की गर्दन में फंसी हुई गोली मिली है. घटना के बाद से डीएसपी की सर्विस पिस्टल भी मिसिंग है."

डीएसपी देओल के दोस्तों के मुताबिक, 31 दिसंबर की रात को उन्होंने नये साल की पार्टी के बाद डीएसपी को बस स्टैंड के पीछे छोड़ दिया था. घटना के वक्त डीएसपी के साथ उनके गार्ड मौजूद नहीं थे. पंजाब पुलिस बस स्टैंड के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मामले में डीएसपी के घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है. ताकि डीएसपी की मौत से संबंधित कोई सुराग मिल सके.

ये भी पढ़ें- (सर्विस रिवॉल्वर से खुद की जान लेने वाले फरीदाबाद के IPS ने सुसाइड नोट में क्या लिखा?)

मृतक डीएसपी के भाई रंजीत सिंह ने आजतक को बताया कि "उन्हें पुलिस ने दलबीर की लाश मिलने की सूचना दी. उनके सिर पर चोट लगी है. मामला हत्या का लग रहा है. पुलिस इसकी जांच कर रही है." दलबीर सिंह एक जाने-माने वेटलिफ्टर थे और उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है.
 

वीडियो: लॉरेन्स बिश्नोई का इंटरव्यू कहां हुआ, पंजाब पुलिस ने ये सफाई दे दी

Advertisement

Advertisement

()