The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Punjab Police Colonel Clash patiala parking Colonel wife press conference cbi sit

'बेटा इस देश में नहीं रहना चाहता... ' पिटाई पर कर्नल की पत्नी ने मांगा इंसाफ, पुलिस पर गंभीर आरोप

Punjab News: इस मामले को लेकर कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ की पत्नी जसविंदर कौर बाठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. साथ ही इस मामले को CBI को सौंपने की मांग की.

Advertisement
Punjab Police Colonel Clash patiala parking Colonel wife press conference cbi sit
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नल की पत्नी ने पंजाब पुलिस पर आरोप लगाए हैं (फोटो: ANI)
pic
अर्पित कटियार
22 मार्च 2025 (अपडेटेड: 22 मार्च 2025, 03:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पंजाब के पटियाला में सेना के कर्नल और उनके बेटे के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ की पत्नी जसविंदर कौर बाठ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया. यही वजह की FIR दर्ज करने में देरी हुई. हालांकि, कर्नल की पत्नी द्वारा राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करने के एक दिन बाद शुक्रवार, 21 मार्च को एक नई FIR दर्ज की गई. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

शुक्रवार, 21 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जसविंदर कौर बाठ ने इस मामले को CBI को सौंपने की मांग की. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

‘यह देश अब रहने लायक नहीं है…’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नल की पत्नी भावुक होकर रो पड़ीं और बताया कि कैसे उनके पति और बेटे को पंजाब पुलिस के 12 अधिकारियों ने बुरी तरह पीटा. आगे उन्होंने बताया,

Embed

जसविंदर कौर ने बताया कि SSP नानक सिंह ने कहा था कि एक मजिस्ट्रियल जांच स्थापित की गई थी, लेकिन FIR को बदला नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि एक पुलिस इंस्पेक्टर ने उन्हें बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों के नाम FIR में नहीं जोड़े जा सकते. क्योंकि, उन्हें DIG द्वारा एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में सम्मानित किया गया है और वे प्रमोट होने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: पंजाब में सेना के कर्नल और उनके बेटे से पुलिसवालों ने मारपीट की, 12 सस्पेंड

‘पार्किंग’ को लेकर हुआ था विवाद

13 और 14 मार्च की रात को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल के पास कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे एक ढाबे पर खड़े होकर खाना खा रहे थे. इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और कर्नल से गाड़ी हटाने के लिए कहा. बताया जा रहा है कि जब कर्नल ने उनके गलत व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो एक पुलिसकर्मी ने उन पर हमला कर दिया. इसके बाद बाकी पुलिसकर्मियों ने भी उन पर और उनके बेटे पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं. इस हमले में कर्नल की एक बाजू टूट गई, जबकि उनके बेटे के सिर पर गहरी चोट आई.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: ‘एनकाउंटर की धमकी’, पटियाला में कर्नल के साथ किसने मारपीट की?

Advertisement

Advertisement

()