The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • punjab ex CM Captain Amarinder Singh to launch new party hinted alliance with BJP

अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया, लेकिन बीजेपी से हाथ मिलाने की ये बड़ी शर्त रख दी

कैप्टन के ऐलान पर कांग्रेस ने उन्हें वोट कटवा बता दिया.

Advertisement
कहा जा रहा है कि अमरिंदर सिंह राज्य के महिला आयोग का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं. (फोटो: इंडिया टुडे)
पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देने के तकरीबन एक महीने बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर सस्पेंस खत्म किया है. (फाइल फोटो)
pic
अमित
20 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 20 अक्तूबर 2021, 06:13 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के राजनीतिक करियर पर बना सस्पेंस खत्म हो गया है. वो जल्द ही अपनी नई पार्टी बना रहे हैं. करीब एक महीने पहले ही सीएम पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन ने अब कांग्रेस से अलग होने का औपचारिक ऐलान कर दिया है. इसके अलावा उन्होंने बीजेपी और अकाली दल से अलग हुए गुटों से हाथ मिलाने के भी संकेत दिए हैं. कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने इस बारे में  मंगलवार 19 अक्टूबर को उनके हवाले से तीन ट्वीट किए. कांग्रेस की तरफ से पंजाब में स्थिति संभालने के लिए भेजे गए नेता हरीश रावत ने कहा है कि कैप्टन के इस कदम से बीजेपी को ही फायदा मिलेगा. नई पार्टी का ऐलान, बीजेपी को ऑफर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अपने तल्ख रिश्तों के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी. उसके बाद से ही अमरिंदर के राजनीतिक भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. ये भी चर्चाएं चलीं कि वो बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. अमित शाह से उनकी मुलाकातों का हवाला दिया गया. मंगलवार को कैप्टन ने अपने मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल के जरिए अपने अगले कदम की जानकारी दी. रवीन ने इस मामले पर तीन ट्वीट किए, पहले ट्वीट में कैप्टन अमरिंदर सिंह के हवाले से लिखा कि,
Image embed
दूसरे ट्वीट में बीजेपी के साथ गठबंधन और उसके लिए शर्त की ओर इशारा करते हुए कहा गया कि,
Image embed
 
Image embed
रवीन ठुकराल की तरफ से किए तीसरे ट्वीट में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला. ट्वीट में लिखा कि,
Image embed
बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सिद्धू को अक्सर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते रहे हैं. कैप्टन ने जब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तब भी उन्होंने कहा था कि सिद्धू देश के लिए खतरा हैं. उनकी दोस्ती पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख बाजवा के साथ है. ऐसे में कैप्टन के इस ट्वीट को सिद्धू पर हमला माना जा रहा है. हरीश रावत बोले- कौआ खाना है, तीतर बताकर कैप्टन के इस ऐलान के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने आजतक से खास बातचीत की. उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को 'भटका हुआ व्यक्ति' बता दिया. उन्होंने ये भी कहा कि,
Image embed
हरीश रावत ने अमरिंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर भी नई बात बताई. उनके अनुसार अमरिंदर सिंह ने अपनी मर्जी से सीएम पद से इस्तीफा दिया था. रावत ने आजतक से कहा कि
Image embed
हरीश रावत ने इस बात से इनकार किया कि अमरिंदर सिंह के जाने से कांग्रेस को नुकसान होगा. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के साथ जाने में कैप्टन अमरिंदर सिंह को ही उल्टा नुकसान होगा क्योंकि ऐसा करने से किसान आंदोलन की मार उन पर भी पड़ेगी.

Advertisement

Advertisement

()