पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं. चुनाव हैं यानी झूठ-सच सब बोला जाएगा. वोटर्सको लुभाना है. उन्हें बहकाना है ये ही तो होता है हार बार. जो मुद्दे नहीं बदलते.वही सड़क, बिजली, महंगाई, करप्शन. फिर चुनाव होता है और फिर वही वादे. सिर्फ ये सबइसलिए ही तो होता है क्योंकि चुनाव के दौरान सिर्फ लुभाया जाता है. झूठ परोसा जाताहै. इस झूठ का शिकार पंजाब में आम आदमी पार्टी हो गई है. एक लेटर वायरल कर दिया गयाहै. जिसमें आम आदमी पार्टी को हारने की बात स्वीकार करते हुए बताया है. और इस लेटरमें कथित तौर पर पंजाब प्रभारी संजय सिंह के हस्ताक्षर हैं. 'आप' ने इस लेटर कोवायरल करने का आरोप कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर लगाया है. लेकिन सचक्या है ये कुछ नहीं कहा जा सकता है. जहां इस लेटर को वायरल करने के पीछे किसी काहाथ हो सकता है, वहीं इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि ये लेटर सच हो. जिसेसामने आने के बाद फर्जी करार दिया जा रहा हो. इस लेटर को लेकर की गई है शिकायत सोशलमीडिया में वायरल हो रहे इस खत को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत कीहै. ख़त अरविंद केजरीवाल को लिखा गया है, जिसमें कहा गया है, 'आगामी पंजाब चुनाव कोलेकर आए सर्वे हमारे अनुकूल नहीं हैं. आज की स्थिति में कम से कम कांग्रेस 69 सीटोंपर कब्ज़ा जमाए बैठी है और 11 और सीटों पर बढ़ रही है. फ़िलहाल हम अकाली दल से तो आगेचल रहे हैं, लेकिन हो सकता है आने वाले दिनों में ये स्थिति भी उलट जाए. इसलिएसुझाव है कि पंजाब में रैलियां कम कर दी जाएं. यहां के स्थानीय नेताओं को आगे करदिया जाए. ऐसा करने से अगर पंजाब में हम सरकार बनाने में असफल रहते हैं तो आपका इसपरिणाम से फासला बनाया जा सकता है. 2019 की रणनीति के लिए यह बेहद ज़रूरी है.'https://twitter.com/SanjayAzadSln/status/823897648746766338?ref_src=twsrc%5Etfwआप नेता संजय सिंह ने इस लेटर को लेकर कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर आरोपलगाया है. उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट किया है, जिसमें प्रशांत किशोर पर आरोपलगाया गया है. संजय सिंह ने ट्वीट किया, 'मेरे नाम से जिसने फर्जी लेटर जारी कियाहै उनके खिलाफ शिकायत की गई है.https://twitter.com/kumarshashwat97/status/823836654251053057 AAP ने अपने बयानमें कहा है कि लेटर झूठा है. पंजाब के मासूम वोटरों को भ्रमित करने के लिए यहविपक्षियों की करतूत हो सकती है. चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में पार्टी ने मांग कीहै कि डीजीपी पंजाब से इस मामले की जांच कराई जाए और दोषी पर आपराधिक मामला चलायाजाए.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ेंअमृतसर से बीजेपी ने उस नेता को मैदान में उतारा है, जिससे सिद्धू बहुत चिढ़ते थेअकाली दल की बीबी जागीर कौर जिन्हें बेटी की मौत के बाद सजा हुई