पंजाब: कांग्रेस विधायक से युवक ने मांगा हिसाब, मिला जोरदार थप्पड़!
विधायक जोगिंदर पाल अपनी उपलब्धियां गिना रहे थे.
Advertisement

फोटो - वायरल विडियो से स्क्रीनग्रैब
एक युवक अपने इलाके के नेता से पूछता है कि उसने उस इलाके के लिए क्या किया. नेता पहले तो युवक के सवाल को अनदेखा करता है. लेकिन युवक फिर वही सवाल करता है- नेताजी, क्या किया हमारे इलाके के लिए. इस बार नेता उस युवक को प्यार से अपने पास बुलाता है. अपनी जगह उसे बोलने को कहता है. लेकिन युवक वही सवाल करना नहीं छोड़ता. इस बार नेताजी बिदक जाते हैं और युवक को पकड़ के कूट देते हैं.
ये कहानी नहीं है, हकीकत है. घटना पंजाब के पठानकोट की है. यहां की भोआ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल सिंह बीती 18 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. इसी दौरान एक युवक ने उनसे पूछा कि विधायक जी आपने गांव के लिए क्या किया है. MLA ने जवाब देने के लिए युवक को पास बुला लिया. आगे क्या हुआ, ये आप इस वीडियो में देख लीजिए.
'तू की कीत्ता?'
वीडियो में दिख रहा है कि विधायक जोगिंदर पाल भाषण दे रहे हैं. युवक उनसे कुछ दूर खड़ा है. वो चिल्लाकर सवाल करता है. पहले तो विधायक एक नज़र युवक को देखकर उसकी बात को नज़रअंदाज़ कर देते हैं और भाषण जारी रखते हैं. युवक की बग़ल में खड़ा एक पुलिसकर्मी हाथ पकड़कर चुपचाप उसे दूर ले जाने की कोशिश करता है. लेकिन युवक जोगिंदर पाल से सवाल पूछना जारी रखता है. इसके बाद बड़प्पन का परिचय देते हुए कांग्रेस विधायक युवक को अपने पास बुलाते हैं. कहते हैं,
लड़का आगे आता है. MLA उसे चुपचाप माइक दे देते हैं. लड़का फिर पूछता है, "तू की कीत्ता?"
बस ये सुनते ही विधायक जोगिंदर पाल बौखला जाते हैं और युवक को खींचकर एक थप्पड़ जड़ देते हैं. ये केवल शुरुआत थी. पहला थप्पड़ पड़ते ही मानो विधायक जोगिंदर पाल का हाथ खुल गया. वो दो-चार और मारते हैं. फिर तो उनकी सिक्योरिटी में लगे गनर और समर्थक भी लड़के की पिटाई में विधायक का साथ निभाते हैं. किसी तरह से युवक को बचाकर वहां से निकाला जाता है.
खबर के मुताबिक, कार्यक्रम में भाषण देते हुए जोगिंदर पाल अपनी उपलब्धियां ही गिना रहे थे. जिन पर पीड़ित युवक ने सवाल कर दिया. हालांकि उसका लहजा भी कुछ ठीक नहीं था.
बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया है. हालांकि पंजाब के गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रतिक्रिया दी है. कहा है,
वहीं भाजपा ज़िला अध्यक्ष विजय शर्मा ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने युवक की पिटाई को "विधायक का घिनौना काम" करार दिया है. कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों से सवाल पूछना आम नागरिक का कर्तव्य है, 14 से 15 साल के बच्चे को इस प्रकार पीटना कहां का न्याय है.

.webp?width=60)

