The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Punjab cabinet four ministers to resign Barinder Goyal Dr Ravijot new ministers

पंजाब कैबिनेट में बड़ा बदलाव, चार मंत्री हटाए गए, शामिल हुए पांच नए चेहरे

Punjab में Cabinet Reshuffle: पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है. राज्य की Aam Aadmi Party की सरकार में पांच नए लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है.

Advertisement
Bhagwant mann, Punjab govt, Punjab
भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल (फोटो: PTI)
pic
मंजीत सहगल
font-size
Small
Medium
Large
23 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 23 सितंबर 2024, 07:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार में बड़ा बदलाव (Punjab Cabinet Reshuffle) हुआ है. राज्य की आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार में पांच नए लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. जबकि चार मंत्रियों का पत्ता काटा गया है. सभी नए मंत्री 23 सितंबर को शपथ ली. वहीं पंजाब मंत्रिमंडल से जिन 4 मंत्रियों की छुट्टी हुई है, उनमें बलकार सिंह, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और ब्रह्म शंकर जिम्पा शामिल हैं. इन सभी के पास महत्वपूर्ण मंत्रालय थे.

उपचुनाव से पहले बड़े बदलाव

इनकी जगह बरिंदर कुमार गोयल, डॉ. रवजोत सिंह, तरुणप्रीत सिंह सौंद, मोहिंदर पाल भगत और हरदीप सिंह मुंडिया जैसे नए चेहरे को कैबिनेट में शामिल किया गया है. हरदीप सिंह मुंडिया सानेवाल से विधायक हैं. बरिंदर गोयल लेहरा के विधायक हैं. मोहिंदर पाल भगत जालंधर पश्चिम से विधायक हैं. तरुणप्रीत सिंह सौंध खन्ना से विधायक हैं. डॉ. रवजोत सिंह शाम चौरसिया से विधायक हैं. 

Image embed

इस फेरबदल को पंजाब में होने वाले उपचुनाव और पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. भगवंत मान कैबिनेट में अभी तक 15 मंत्री थे. जिसे बढ़ाकर अधिकतम 18 तक किया जा सकता है. इससे पहले पिछले साल नवंबर में पंजाब कैबिनेट में फेरबदल किया गया था. 

ये भी पढ़ें: आतिशी के दिल्ली CM बनने की इनसाइड स्टोरी ये रही, केजरीवाल का गेमप्लान बहुत तगड़ा है!

दिल्ली में हुए थे बदलाव

हाल ही में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में भी बदलाव देखने को मिला है.  दिल्ली को 21 सितंबर के दिन नया मुख्यमंत्री मिला. अरविंद केजरीवाल के  सीएम पद से इस्तीफे के बाद आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं. दिल्ली की AAP सरकार में सबसे ज्यादा विभाग मुख्यमंत्री आतिशी के पास हैं. जबकि सीएम रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा था.

CM आतिशी के पास कुल 13 विभाग हैं. जिसमें पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD), पावर, शिक्षा, उच्च शिक्षा, ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन, पब्लिक रिलेशन्स डिपार्टमेंट, रेवेन्यू, फाइनेंस इत्यादि शामिल है. आतिशी के अलावा  सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी. सौरभ भारद्वाज को 8 विभाग आवंटित किए गए.

वीडियो: भगवंत मान ने INDIA गठबंधन को लेकर क्या किया?

Advertisement

Advertisement

()