The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Punjab and Sind Bank assistant branch manager flees with money that meant for ATM

बैंक से पैसे मिले एटीएम में डालने के लिए, और मैनेजर ले उड़ा

मोहाली की खबर है. पूरे 7 लाख रुपये थे. आज की दौर में ये कीमत बहुत है मियां.

Advertisement
Img The Lallantop
Symbolic Image
pic
जागृतिक जग्गू
15 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 15 नवंबर 2016, 10:38 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
दो ही खबरें चल रही हैं भइया. एक तो सोनम गुप्ता की बेवफाई और दूसरी नोट की चोट. सोनम गुप्ता को किनारे करते हैं अभी. नोट पर फोकस करते हैं. क्योंकि उसके लिए बहुत मार चल रही है. मोहाली की खबर है. पंजाब एंड सिंध बैंक के असिस्टेंट मैनेजर को बैंक ने एटीएम में डालने के लिए पैसे दिए थे. वो उन्हें एटीएम में डालने के बजाए अपने साथ ले भागा. तेज प्रताप सिंह भाटिया. यही हैं पंजाब और सिंध बैंक के असिस्टेंट मैनेजर. 9 नवंबर को बैंक ने इन्हें मोहाली के बंकरपुर गांव के एटीएम का पेट भरने के लिए पैसे दिए थे. कुल 7 लाख रुपये. पर जनाब ने एटीएम को खिलाने के बजाए खुद का पेट भर लिया. उन पैसों से खुद की चांदी कर ली. अब आप सोच रहे होंगे कि एटीएम में पैसे डालने जाते हैं तो पुलिस होती है. वैन होती है. गन लिए दो-चार पुलिस वाले होते हैं. फिर कैसे मैनेजर साब ने 7 लाख टपा लिया? हुआ ये कि बैंक से पैसे लेने के बाद तेज प्रताप ने उस गाड़ी में जाने से मना कर दिया, जिससे सिक्योरिटी और बाकी के लोगों को जाना था. उन्होंने उन लोगों से कहा कि वो अपनी गाड़ी से वहां आ जाएंगे. और पैसों को भी अपने साथ लेते आएंगे. अब वो ठहरे बैंक के असिस्टेंट मैनेजर. किसी ने कोई सवाल नहीं दागा. और पैसे की पोटली के साथ उनको जाने दिया. सब लोग मौके पर पहुंच गए. पर मैनेजर साब का कुछ अता-पता ही नहीं था. काफी देर लोगों ने इंतजार किया. पर वो नहीं आए. उनको फोन किया गया. पर वो भी बंद पड़ा था. अंत में जाकर ये बात बैंक के मैनेजर को बताई गई. उन्होंने भी तेज प्रताप के आने का वेट किया. पर सब बेकार. फाइनली 10 नवंबर की शाम में मैनेजर साब ने तेज प्रताप के खिलाफ पुलिस में कंप्लेन कर दी. पुलिस तेज प्रताप को खोज रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि तेज प्रताप को जितनी जल्दी हो सके खोज लिया जाएगा.
ये भी पढ़िये... नोटबंदी से लौटा बार्टर सिस्टम, 3 किलो गोभी दो, 1 किलो मछली लो कौन सा ATM पैसा उगल रहा है, पता करने का सिंपल तरीका वीडियो: 2000 का नोट पानी में धो डाला ये मशीन देखो, 500-1000 के नोट खुल्ले कर रही है! मोदी विरोधी भी इस बात से उनके मुरीद हो जाएंगे 2000 के नोट पर अब गांधी की जगह आपकी फोटो! ATM की लाइन में लगने से पहले यहां जान लो, पैसे मिलेंगे या नहीं सलाम ATM में पैसे भरने वालों को करो, जो कई रातों से सोए नहीं  

Advertisement

Advertisement

()