पुणे पुलिस कमिश्नर ऑफिस में सफाई देने के लिए बुलाई गई थीं. पुणे में तीन दिन पहलेमॉडल अर्शी खान को सेक्स रैकेट से पुणे पुलिस ने छुड़ाया था. जिसके बाद अर्शी कोमहिला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया था. एक अंग्रेजी न्यूजपेपर के हिसाब से अर्शीखान के मुताबिक वो पुणे के एक फाइव स्टार होटल अरोरा टावर्स में दोस्तों से मिलनेआयी थी. और खुद के ही नाम से उन्होंने वहां कमरा भी बुक किया था. अर्शी खान कीदोस्त और उनका PR देखने वाली फ्ल्यंन रेमेडिओस के हिसाब से जिन पुलिस वालों नेअरोरा टावर्स के कमरे की तलाशी करने को रेड की थी, उन पुलिस वालों ने पहले अर्शीखान से पैसे मांगे. और जब अर्शी खान ने पैसे देने से इनकार किया, तो पुलिस वालों नेअर्शी खान को उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव डाला. अर्शी ने इनकार किया तोउनको रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया. पुणे के ही एक न्यूजपेपर ने बताया कि अर्शी खानको बद्तमीजी और गालियां सहनी पड़ी. अर्शी खान की दोस्त ने ये आरोप लगाया है. अर्शीकी दोस्त का कहना है कि अर्शी के साथ रेस्क्यू सेंटर के कर्मचारियों ने जबरदस्ती कीऔर अर्शी से पैसे और मोबाइल भी छीनने की कोशिश की. पर पुणे के DCP क्राइम PR पाटिलने इन आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि ऐसी कोई भी चूक नहीं हुई है. अर्शीका अफेयर शाहिद अफरीदी के साथ बड़ा चर्चा में रहा था. दोनों के दुबई में हॉलीडेमनाने की भी खबरें आई थीं. अर्शी सोशल मीडिया उस तरह की तस्वीरें और वीडियो डालनेके लिए भी फेमस हैं, जिनके लिए पूनम पांडेय फेमस रही हैं. 24 अक्टूबर को पुणेक्राइम ब्रांच के पास से मिली जानकारी के हिसाब से कृष्णा नाम का एजेंट कुछलड़कियों के साथ सेक्स स्कैंडल चलाता था. पुलिस ने इसके पास एक फेक ग्राहक भेजा औररंगे हाथ 16 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. कमरे में अर्शी खान मौजूद थीं.इस तरह से पुलिस ने सारे के सारे सबूत जुटा रखे हैं. वाट्सएप मैसेज भी इसमें हैं.वीडियो रिकॉर्डिंग भी. जिसमें अर्शी धमकी भी दे रही थीं. पुलिस ने बताया कि अर्शीखान को उनके मैनेजर, एडवोकेट और रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत करवा दी गयी थी.अर्शी खान ने महिला पुलिस को ये कहकर धमकी दी कि वो मीडिया से कहेंगी कि पुलिस पैसेमांग रही है. अर्शी खान के नाम से दो आधार कार्ड्स, दो पैन कार्ड्स और एक लाइसेंसमिला है. जिस पर बर्थडेट अलग-अलग है. एक कार्ड पर 86 में जन्म हुआ है तो दूसरेकार्ड के मुताबिक Arshi Khan का जन्म 93 में हुआ है, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -बैन लगा है, और नसीर साब की फिल्म पाक में रिलीज़ होने वाली हैफांसी, गोली की मौत आसान होती है, इसलिए यतीन्द्रनाथ ने भूख से मरना चुनामैं 'ऐ दिल है मुश्किल' देखने नहीं जाऊंगीवो आदमी जिसने 'चाय वाला' बनने के लिए 30 लाख की नौकरी छोड़ दीइरफ़ान पठान : जिसके जैसा पठान समूचे पाकिस्तान में नहीं थापाकिस्तानी टीम एक काले इल्म के माहिर को अपने साथ रखती थीआपको नहीं खरीदने चाहिए चाईनीज पटाखे, वजह कुछ और है