The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • pune hotel owner refused to give food, truck driver rammed into the hotel video viral

होटल के बाहर ट्रक ड्राइवर ने मचाया उत्पात, कार-बाइक-इंसान सब पर चढ़ा दिया, वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि इस घटना से होटल मालिक को काफी नुकसान हुआ है. गनीमत रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई.

Advertisement
pune news truck driver
पुलिस ने बताया है कि घटना में किसी को चोट नहीं आई है. (फ़ोटो/आजतक)
pic
मनीषा शर्मा
6 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 6 सितंबर 2024, 11:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रक ड्राइवर ने एक होटल/रेस्टोरेंट के बाहर उत्पात मचा दिया. उसने कथित तौर पर खाना नहीं मिलने की वजह से ट्रक होटल/रेस्टोरेंट पर चढ़ाने की कोशिश की. आरोप है कि ड्राइवर ने नशा किया हुआ था. इसलिए उसे होटल/रेस्टोरेंट के मालिक ने खाना देने से इनकार कर दिया. गुस्से में ट्रक ड्राइवर ने होटल/रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी. इससे होटल/रेस्टोरेंट मालिक को काफी नुकसान हुआ है. पुलिस ने बताया है कि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक घटना सोलापुर हाईवे की है. यहां इंदापूर नगर के हिंगनगांव में सड़क पर गोकुल नाम का रेस्टोरेंट है. घटना इसी रेस्टोरेंट में हुई है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ड्राइवर ट्रक को वापस घुमा कर रेस्टोरेंट की तरफ ला रहा है. फिर वो एक बाइक/स्कूटी को टक्कर मारता है. इससे वहां मौजूद लोग उछल कर गिर गए.

इसके बाद आसपास के लोग ट्रक की तरफ दौड़कर आते हैं. वे भी गुस्से में ट्रक पर पत्थर मारने लगते हैं. इसके बाद ट्रक वाला एक कार को टक्कर मारता है. वापस पीछे आकर ट्रक वाला रेस्टोरेंट के अंदर ट्रक घुसा देता है. कुछ देर बाद वो रुकता है. देखता है. फिर रोने लगता है. वीडियो में कुछ लोग पीछे से कहते हैं कि बाहर निकल तुझे कुछ नहीं करेंगे.

Embed

रिपोर्ट के मुताबिक ड्राइवर सोलापुर से पुणे की ओर जा रहा था. इसी बीच उसने गोकुल रेस्टोरेंट के सामने ट्रक रोका. और खाना मांगा. लेकिन रेस्टोरेंट मालिक ने उसे कथित तौर मना कर दिया. आरोप है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. ड्राइवर को हिरासत में लिया है. और FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने कहा है कि आगे की जांच जारी है.

वीडियो: ट्रक ने ली बेघरों की जान, डिवाइडर पर सो रहे थे फिर...

Advertisement

Advertisement

()