पुणे: NCP के पूर्व पार्षद को 5 गोलियां मारी गईं, हमले से पहले इलाके की बिजली चली गई थी
Vanraj Andekar Murder: पुणे के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर पर 5 राउंड गोलियां चलाई गईं. घटना के वक्त इलाके की बिजली कट गई थी.

महाराष्ट्र के पुणे (Pune Corporator Murder) में अजित पवार की NCP के एक पूर्व पार्षद की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. रिपोर्ट है कि पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर (Vanraj Andekar) पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाईं गईं. इसके बाद उन पर लंबे ब्लेड वाले दरांती से हमला किया गया. आंदेकर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आंदेकर पर आपसी रंजिश और वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद के कारण गोलियां चलाई गईं.
इंडिया टुडे से जुड़े अभिजीत करंडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 1 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे की है. नाना पेठ इलाके में वनराज आंदेकर पर तब हमला हुआ जब वो ‘डोके तालीम’ के पास थे. आंदेकर पर गोली चलाने से पहले हमलावरों ने कथित रुप से बिजली सेवा बाधित की थी. घटना के समय इलाके में बिजली कट गई थी. हमलावर ने पिस्टल से गोलियां चलाईं. सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और घायल आंदेकर को KEM Hospital ले गए. पुणे पुलिस ने हमलावरों का पता लगाने के लिए टीमें बनाई हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने ISIS के आतंकी को पकड़ा, पुणे मॉड्यूल से जुड़ा था 3 लाख का इनामी हाजी अली
पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा है,
वनराज आंदेकर 2017 के पुणे नगर निगम चुनाव में पार्षद चुने गए थे. उनकी मां राजश्री आंदेकर और चाचा उदयकांत आंदेकर भी पार्षद रह चुके हैं. उनकी बहन वत्सला आंदेकर पुणे की मेयर रह चुकी हैं.
वीडियो: IAS पूजा खेडकर केस में पीएम मोदी के ऑफिस ने पुणे कलेक्टर से कौन सी रिपोर्ट मांग ली?

.webp?width=60)

