The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pune businessman who became famous for ‘gold shirt’ murdered before his son

1.27 करोड़ की कमीज़ पहनने वाले को पीट-पीटकर मार डाला

पुण के 'गोल्डन मैन' थे दत्ता फूगे. भारत उन्हें जानता है 'गोल्डन मैन' के नाम से. उनकी फोटोज बीते दिनों बहुत वायरल हुई थीं, जिसमें वो मार सोना पहने हुए थे.

Advertisement
pic
15 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 15 जुलाई 2016, 01:01 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बाएं हाथ में किलो भर सोना. दाएं हाथ में किलो भर सोना. गर्दन पर दसियों नेकलेस. बदन पर 3.5 किलो सोने की कमीज. वो आदमी गुरुवार रात पीट-पीटकर मार दिया गया. पुणे में. दत्ता फूगे, पुणे के बिजनेसमैन थे. भारत उन्हें जानता है 'गोल्डन मैन' के नाम से. उनकी फोटोज बीते दिनों बहुत वायरल हुई थीं, जिसमें वो मार सोना पहने हुए थे. कमीज भी 3.5 किलो सोने से बनी थी,  जिसकी कीमत थी 1.27 करोड़. पुणे में दिघी नाम की जगह पर उन पर दर्जनभर लोगों ने हमला कर दिया. पत्थरों और धारदार हथियारों से पीट-पीटकर मार डाला. एक बड़े से मैदान में शुक्रवार सुबह उनकी लाश मिली. वो कार से वहां पहुंचे थे. हमलावरों ने उसे कार से बाहर खींचा और पीट-पीट कर मार दिया. पुलिस का कहना है फूगे और उसके 22 साल के बेटे को भी उसी जगह बुलाया गया था. यानी हमलावर दोनों को पहले से जानते थे. दोनों को वहां बर्थडे मनाने को बुलाया गया था. पुलिस के मुताबिक,
लड़के को भी वहां बर्थडे पर वहां बुलाया गया था लेकिन उसे छोड़ दिया. उनका मनी लैंडिंग और चिट फंड बिजनेस था. पुलिस को शक है कि रुपये-पैसे के लेन-देन में कुछ कहासुनी हुई होगी. जो आगे बढ़ गई होगी. और वही इस नृशंस मौत का कारण है. हमने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. और मामला पैसे के लेन-देन को लेकर मर्डर का लग रहा है.
2012 में, फूगे की जिस सोने की शर्ट में तस्वीर सामने आई थी, वो कई लोकल और बंगाल के 15 सुनारों ने मिलकर बनाई थी. ये ऑर्डर पूरा करने के लिए सुनारों को 2 हफ्ते तक लगातार 16 घंटे मेहनत करनी पड़ी थी. दत्ता फूगे शरद पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के मेंबर भी थे.

Advertisement

Advertisement

()