पिता और चाचा करते थे नाबालिग का रेप, लड़की ने 6 साल बाद इस तरह बताई पूरी कहानी
चाचा ने रेप किया, पिता से शिकायत की तो वो भी रेप करने लगा.

महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में रहने वाली एक 17 साल की लड़की ने अपने पिता और चाचा पर रेप (Rape) और यौन शोषण का आरोप लगाया है. लड़की का कहना है कि पिछले 6 वर्षों में उसके पिता और चाचा ने कई बार उसका रेप किया. दादा ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया. लड़की ने इसकी शिकायत अपने कॉलेज में यौन उत्पीड़न की शिकायतों को दूर करने के लिए बनाई गई इंटरनल कमिटी से की थी.
चाचा ने रेप किया, पिता से शिकायत की तो वो भी रेप करने लगा!इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुणे पुलिस ने बुधवार, 16 नवंबर को मामले की जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक लड़की के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. जल्द ही उसके चाचा और दादा को भी गिरफ्तार किया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि लड़की का परिवार कुछ साल पहले ही पुणे शिफ्ट हुआ है.
लड़की ने बताया कि साल 2016 और 2018 के दौरान वह उत्तर प्रदेश में थी. यहां उसके चाचा ने कथित तौर पर कई बार उसका रेप किया. आरोप है कि इस दौरान उसके दादा ने भी यौन उत्पीड़न किया. साल 2018 में पुणे आने के बाद लड़की ने अपने पिता पूरी बात बताई. लेकिन लड़की का कहना है कि कोई एक्शन लेने की बजाए पिता ने भी उसका रेप करना शुरू कर दिया. आरोप है कि जब लड़की की मां घर नहीं रहती थी, तो पिता लड़की का रेप करता था. FIR के मुताबिक पिता ने हाल तक कथित तौर पर उसका यौन शोषण और रेप किया.
पिता को पुलिस ने पकड़ा, चाचा और दादा को भी अरेस्ट करेगीएक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,
रिपोर्ट के मुताबिक लड़की को काउंसलिंग सपोर्ट दिया जा रहा है. ये मामला विमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर डिपार्टमेंट को भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में आगे की जांच जारी है.
वीडियो- राजस्थान में कर्ज न चुकाने पर बेटियों की नीलामी और मांओं के साथ रेप हो रहा!

.webp?width=60)

