पुलवामा में मरे तीन आतंकियों के पास से मिला चौंकाने वाला वीडियो
लॉ एंड ऑर्डर के हालत के चलते श्रीनगर और बनिहाल के बीच की ट्रेन सर्विस आज बंद.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना ने सुबह-सुबह 3 आतंकवादियों को माड्डाला है. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था उसी में ये आतंकी मिले थे, इनकी रवानगी के बाद जब सब सही-साट निकला तो सेना ने 6 बजे अपना अभियान खत्म डिक्लेयर कर दिया है. बात साउथ कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा के पंजगाम गांव की है. शुक्रवार की रात थी, रात को सेना को पता चला. आतंकी छुपे बैठे हैं, तभी तलाशी अभियान चलाया गया. और जैसे ही पाए धर के ठोंक दिए. इनके पास से एक वीडियो भी मिला जिसमें ये सेना की वर्दी पहनकर घूम रहे थे. ये डराने वाला है. सेना की वर्दी पहनकर ये कहीं भी आ-जा सकते थे.
https://twitter.com/ANI_news/status/728782320627503104
सारे आतंकी लोकल हैं, दो हिजबुल के एक लश्कर का. हाय रे इनके में भी गठबंधन चलता है क्या? इनकी पहचान भी हो गई इशफाक बाबा था एक, दूसरा इशफाक दर. तीसरा भी इशफाक नहीं था, उसका नाम हसीब पॉल था.सेना ने तीन एके-47 भी बरामद की है, बाकी का गोला-बारूद भी मिला है. एक बात तनिक संवेदनशील टाइप है. मामला क्योंकि लोकल आतंकियों का है. और पूरी उम्मीद है कि जैसा हुआ करता है, लोकल लोग हंगामा कर रहे हैं कि कश्मीर के जवानों को सेना ने मार दिया. इसलिए सेना और सुरक्षाबल वाले पूरी सावधानी बरत रहे हैं. लॉ एंड ऑर्डर के हालत के चलते श्रीनगर और बनिहाल के बीच की ट्रेन सर्विस आज बंद कर दी गई है.

