The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • pulkit arya had asked ankita to shift in his room murder uttarakhand

अंकिता की वॉट्सऐप चैट भी सामने आई - "पुलकित ने नशे में मुझ पर..."

"मुझे बहुत insecurity फ़ील होती है इस रिज़ॉर्ट में”

Advertisement
ankita bhandari murder uttarakhand pulkit arya accused resort
अंकिता भंडारी हत्या मामले में चैट से बड़ा खुलासा (फोटो- आजतक)
pic
ज्योति जोशी
26 सितंबर 2022 (Updated: 26 सितंबर 2022, 01:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अंकिता भंडारी के मर्डर केस में नई अपडेट सामने आ रही है (Ankita Bhandari Murder Case Update). वॉट्सएप चैट से पता चला है कि आरोपी पुलकित आर्य ने अंकिता को खुद के कमरे के साथ बने ज्वाइंट रूम में शिफ्ट करने को कहा था. इतना ही नहीं उसने कथित तौर पर अंकिता के साथ गलत हरकत की और बाद में माफी मांगी. चैट के मुताबिक पुलकित ने बहाना दिया कि रिजॉर्ट में ज्यादा गेस्ट आने वाले हैं और जगह कम है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता पर रिजॉर्ट में आने वाले गेस्ट को स्पेशल सर्विस देने का दबाव भी बनाया गया था. 

अंकिता और उसके दोस्त की चैट 

अंकिता मैसेज में लिखती है- मेरा रूम शिफ्ट हो गया है. 
दोस्त ने पूछा- क्यों और कहां? 
अंकिता लिखती है- कुछ दिनों के लिए सर (पुलकित आर्य) के रूम में  क्योंकि अब बहुत गेस्ट आने हैं. 
दोस्त पूछता है- क्या ये सुरक्षित रहेगा? 
अंकिता जवाब में लिखती है- अभी तक तो सेफ लग रहा है.

सोर्स-आजतक
पुलकित ने अंकिता से की छेड़छाड़!

सूत्रों के मुताबिक शिफ्ट होने के बाद पुलकित ने अंकिता से कथित तौर पर गलत हरकत भी की. इसके अगले ही दिन पुलकित ने अंकिता से ये कहकर माफी मांग ली कि उस समय वो नशे में था. वॉट्सएप चैट से एक और बड़ा खुलासा हुआ है. खबर है कि रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर रिजॉर्ट में आने वाले VIP मेहमानों को “स्पेशल सर्विस” देने का दबाव भी बनाया जा रहा था. मैसेज में अंकिता ने अपने दोस्त को लिखा था-

“मैं गरीब हो सकती हूं, लेकिन 10 हजार रुपये के लिए खुद को बेचूंगी नहीं.”

18 सितंबर को वॉट्सएप चैट में अंकिता ने अपने दोस्त को ये भी बताया कि एक शराबी गेस्ट ने उसे जबरदस्ती गले लगा लिया. तब रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य के मैनेजर अंकित गुप्ता ने उसे चुप रहने के लिए कह दिया था.

जो चैट सामने आई है, उसमें अंकिता अपने दोस्त से कह रही थी,

“बहुत insecurity फ़ील होती है इस रिज़ॉर्ट में”

सोर्स-आजतक
क्या है पूरा मामला?

पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में अंकिता रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी. अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी. फिर शनिवार, 24 सितंबर की सुबह पुलिस को अंकिता की डेडबॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास नहर से मिली. हत्या के आरोप में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें पुलकित आर्या पूर्व राज्य मंत्री भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है. फिलहाल तीनों आरोपी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं.

आरोप हैं कि पुलकित ने बार-बार अंकिता पर दबाव बनाया, उसे बार-बार होटल के गेस्ट को स्पा सर्विस देने के लिए कहा जाता रहा. उसे कथित तौर पर नौकरी से निकाले जाने की धमकी दी जाने लगी. इन्हीं बातों को लेकर अंकिता और पुलकित में विवाद हुआ. आरोप है कि विवाद के बाद अंकिता को नहर में धक्का देकर उसे मार डाला गया.

अंकिता भंडारी की हत्या के बाद राज्य में लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है. पीड़िता के परिवार ने आरोपी को फांसी देने की बात मांग की है. 

देखें वीडियो- कैसे देगी नोएडा की जनता महंगाई को मात ?

Advertisement

Advertisement

()