अखलाक के मर्डर के एक आरोपी रविन सिसौदिया की किडनी फेल होने से मौत हो गई थी.मंगलवार की रात पुलिस रविन की डेडबॉडी पोस्टमार्टम के बाद उसके गांव लेकर गई. परपुलिस ने अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पब्लिक नहीं की है. रविन की फैमिली का आरोप हैकि जेल में रविन को एक अलग सेल में रखा गया था. और जेल के अंदर कुछ पुलिस अफसरों नेउसे बेरहमी से पिछले 30 सितंबर को पीटा था. परिवार ने ये भी कहा कि उन्हें शक है किरविन को जहर दिया गया है. ML यादव जो कि कसाना जेल के जेलर हैं उन्होंने इन सारेआरोपों से इंकार किया है. हालांकि उन्होंने ये स्वीकार किया कि जेल के हॉस्पिटल कीसुविधाएं ठीक नहीं थीं. वहीं रविन के परिवार के लोग जेलर ML की गिरफ्तारी की मांगकर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक ML की गिरफ्तारी नहीं हो जाती रविन की लाश रखकरधरना देते रहेंगे. उनकी मांग अखलाक के भाई को गिरफ्तार करने की भी है. रविनसिसौदिया की मौत की जांच के लिए दो जांचों के आदेश दिए जा चुके हैं. जांच के आदेशअखिलेश यादव ने दिए. देखना ये है कि सारे पॉलिटिकल परिवेश पर इस मामले का क्या असरहोगा वो भी जब अगले ही साल यूपी में असेंबली इलेक्शन होने हैं. वैसे तो अखलाक की मौत को लेकर कई रिपोर्ट्स, कई दावे हैं. लेकिन उन रिपोर्ट्स औरदावों के कुछ नया बताने से अखलाक नहीं लौट सकता. अखलाक की हत्या के बाद दादरी केहालात बिगड़े थे. अब फिर वैसे ही हालात पैदा करने की कोशिश की जा रही है. वजह हैअखलाक की हत्या के एक आरोपी रविन सिसोदिया की मंगलवार को किडनी फेल होने से मौत.खबर है कि रविन के मरने के बाद से बिसाहड़ी गांव में तनाव है. रविन की लाश कोतिरंगे से ढककर भड़काऊ भाषण दिए जा रहे हैं.ऐसे में सवाल ये भी है कि एक हत्या के आरोपी की लाश पर तिरंग कैसे रखा जा सकता है.क्या ऐसे लोगों के लिए सरहद पर शहीद हुए जवान और ये एक बराबर हैं. तिरंगा देश केलिए मरने वाले लोगों की लाश पर रखा जाता है. न कि देश के अंदर लोगों की जान लेनेवालों की लाश पर. इस गांव के लोग रविन की लाश के साथ धरने पर बैठे हैं. इनकी मांगहै कि अखलाक के भाई जान मोहम्मद को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक रविन काअंतिम संस्कार नहीं करेंगे. सैकड़ों की भीड़ है. भीड़ के बीच माइक लगाकर संदेश दियाजा रहा है,'इसका बदला चाहिए. हिंदू भाइयों ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं. और इसका बदला लेकररहेंगे. अरे हिंदू भाइयों की तो बात छोड़ो. हिंदू माताएं ही बहनें इतनी सक्षम हैंकि इन मुल्लों को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे. इन मुल्लों में इतनी क्षमता नहीं कि हमारेएक बालक का सामना कर सकें. हिंदू भाइयों एकजुट हो जाओ. राजपूत, ठाकुर, भाटी इनमें नबंटो. रविन भाई ने जो शहादत दी है. उसको बेकार मत जाने दो. मेरे भाई की शहादत कोचिंगारी बनाना है. इसे आग बनाना है.'द हिंदू के रिपोर्टर मोहम्मद अली ने दादरी में दिए जा रहे भड़काऊ भाषणों का वीडियोट्वीट किया है.https://twitter.com/hindureporter/status/783913318490648576?ref_src=twsrc%5Etfwद हिंदू की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इस बात के सबूत नहीं हैं कि अखलाक याउसके परिवार ने गोहत्या की. सूत्रों की मानें, तो करीब दो महीने लंबी जांच के बादपुलिस के हाथ अब तक कुछ नहीं लगा है. बता दें कि सूरजपुर कोर्ट के आदेश पर इस केसमें अखलाक, उसके परिवार और भाई जान मोहम्मद के खिलाफ गोहत्या एक्ट, 1955 के तहतएफआईआर दर्ज की गई थी. याद रहे कि 28 सितंबर 2015 को दादरी के बिसाहड़ा गांव मेंफ्रिज में बीफ होने की की अफवाह के चलते अखलाक को पीट-पीटकर मार डाला गया था. रविनअखलाक की हत्या केस के 18 आरोपियों में से एक थे. रविन के परिवार वालों ने जेलप्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है. धरने पर बैठे लोगों की कुछ और डिमांड भी हैं.मसलन एक करोड़ रुपये का मुआवजा. इस मांग को दिखाने के लिए बोर्ड नहीं मिला, तो एकबोर्ड कहीं से उखाड़ लिया और उसके पीछे लिख डाला- एक करोड़ रुपये चाहिए. सरकार रविनकी फैमिली की कुछ बातें मानने के लिए तैयार हो गई है. जांच चलने तक जेलर हटा दिए गएहैं. रविन की फैमिली को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे. फैमिली जांच से संतुष्ट नहीं हुईतो सीबीआई जांच करवाई जाएगी.ये भी पढ़ें...सरकार, इनकी मांगें मान लो, मांग ही कुछ ऐसे उठाई हैअखलाक की फैमिली पर होगी FIR, पर बीफ का सैंपल कहां से लिया था?'अखलाक की फैमिली पर कार्रवाई हो, वरना भीड़ का गुस्सा नहीं रुकेगा'