यूपी के दादरी का बिसाहड़ा गांव. अखलाक के फ्रिज में क्या था और क्या नहीं. इसकोलेकर कई रिपोर्ट्स, कई दावे हैं. लेकिन उन रिपोर्ट्स और दावों के कुछ नया बताने सेअखलाक नहीं लौट सकता. अखलाक की हत्या के बाद दादरी के हालात बिगड़े थे. अब फिर वैसेही हालात पैदा करने की कोशिश की जा रही है. वजह है अखलाक की हत्या के एक आरोपी रविसिसोदिया की मंगलवार को किडनी फेल होने से मौत. खबर है कि रवि के मरने के बाद सेबिसाहड़ी गांव में तनाव है. रवि की लाश को तिरंगे से ढककर भड़काऊ भाषण दिए जा रहेहैं. ऐसे में सवाल ये भी है कि एक हत्या के आरोपी की लाश पर तिरंग कैसे रखा जा सकताहै. क्या ऐसे लोगों के लिए सरहद पर शहीद हुए जवान और ये एक बराबर हैं. तिरंगा देशके लिए मरने वाले लोगों की लाश पर रखा जाता है. न कि देश के अंदर लोगों की जान लेनेवालों की लाश पर. इस गांव के लोग रवि की लाश के साथ धरने पर बैठे हैं. इनकी मांग हैकि अखलाक के भाई जान मोहम्मद को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक रवि काअंतिम संस्कार नहीं करेंगे. सैकड़ों की भीड़ है. भीड़ के बीच माइक लगाकर संदेश दियाजा रहा है,'इसका बदला चाहिए. हिंदू भाइयों ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं. और इसका बदला लेकररहेंगे. अरे हिंदू भाइयों की तो बात छोड़ो. हिंदू माताएं ही बहनें इतनी सक्षम हैंकि इन मुल्लों को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे. इन मुल्लों में इतनी क्षमता नहीं कि हमारेएक बालक का सामना कर सकें. हिंदू भाइयों एकजुट हो जाओ. राजपूत, ठाकुर, भाटी इनमें नबंटो. रवि भाई ने जो शहादत दी है. उसको बेकार मत जाने दो. मेरे भाई की शहादत कोचिंगारी बनाना है. इसे आग बनाना है.'द हिंदू के रिपोर्टर मोहम्मद अली ने दादरी में दिए जा रहे भड़काऊ भाषणों का वीडियोट्वीट किया है. https://twitter.com/hindureporter/status/783913318490648576 दहिंदू की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इस बात के सबूत नहीं हैं कि अखलाक याउसके परिवार ने गोहत्या की. सूत्रों की मानें, तो करीब दो महीने लंबी जांच के बादपुलिस के हाथ अब तक कुछ नहीं लगा है. बता दें कि सूरजपुर कोर्ट के आदेश पर इस केसमें अखलाक, उसके परिवार और भाई जान मोहम्मद के खिलाफ गोहत्या एक्ट, 1955 के तहतएफआईआर दर्ज की गई थी. याद रहे कि 28 सितंबर 2015 को दादरी के बिसाहड़ा गांव मेंफ्रिज में बीफ होने की की अफवाह के चलते अखलाक को पीट-पीटकर मार डाला गया था. रविअखलाक की हत्या केस के 18 आरोपियों में से एक थे. रवि के परिवार वालों ने जेलप्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है. धरने पर बैठे लोगों की कुछ और डिमांड भी हैं.मसलन एक करोड़ रुपये का मुआवजा. इस मांग को दिखाने के लिए बोर्ड नहीं मिला, तो एकबोर्ड कहीं से उखाड़ लिया और उसके पीछे लिख डाला- एक करोड़ रुपये चाहिए. सरकार रविकी फैमिली की कुछ बातें मानने के लिए तैयार हो गई है. जांच चलने तक जेलर हटा दिए गएहैं. रवि की फैमिली को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे. फैमिली जांच से संतुष्ट नहीं हुईतो सीबीआई जांच करवाई जाएगी.ये भी पढ़ें...सरकार, इनकी मांगें मान लो, मांग ही कुछ ऐसे उठाई हैअखलाक की फैमिली पर होगी FIR, पर बीफ का सैंपल कहां से लिया था?'अखलाक की फैमिली पर कार्रवाई हो, वरना भीड़ का गुस्सा नहीं रुकेगा'