The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Protests against Donald Trump and elon Musk in America hands off People took to the streets against

डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ पूरे अमेरिका में सड़कों पर लोग, 1200 से ज्यादा जगहों पर जबरदस्त प्रोटेस्ट

Protests against Trump and Musk: पूरे अमेरिका में 1200 से ज्यादा विरोध प्रदर्शन हुए. वाशिंगटन समेत कई शहरों में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप प्रशासन की नीतियों और कार्यकारी आदेशों को लेकर विरोध जताया.

Advertisement
 Protests against Donald Trump and elon Musk in America hands off People took to the streets against
पूरे अमेरिका में 1200 से ज्यादा विरोध प्रदर्शन हुए (फोटो: AP)
pic
अर्पित कटियार
6 अप्रैल 2025 (पब्लिश्ड: 10:00 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी एलन मस्क के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं (Protests Against Trump). शनिवार, 5 अप्रैल को वाशिंगटन समेत कई शहरों में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप प्रशासन की नीतियों और कार्यकारी आदेशों पर विरोध जताया. बताया जा रहा है कि ट्रंप के खिलाफ उनकी नाराजगी की वजह टैरिफ, कर्मचारियों की छंटनी, शिक्षा और इमिग्रेशन समेत कई मुद्दे हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 150 प्रदर्शनकारी ग्रुप्स ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए हस्ताक्षर किए थे. इनमें नागरिक अधिकार संगठन और श्रमिक संघ के कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक और चुनाव से जुड़े कार्यकर्ता भी शामिल थे. इस अभियान को ‘हैंड्स ऑफ’ नाम दिया गया. ‘हैंड्स ऑफ’ का मतलब होता है- ‘हमारे अधिकारों से दूर रहो’. इसका उद्देश्य यह जताना है कि प्रदर्शनकारी नहीं चाहते कि उनके अधिकारों में कोई हस्तक्षेप करे या उन पर किसी का नियंत्रण हो. 

Image embed

प्रदर्शनकारियों ने क्या कहा?

एक प्रदर्शनकारी ने कहा वे ट्रंप की नीतियों का विरोध करने के लिए रैली में शामिल होने के लिए आई थीं. उन्होंने कहा,

Image embed

वहीं, एक दूसरे प्रदर्शनकारी पॉल क्रेश्चमैन (74) ने कहा कि यह पहली बार है, जब उन्होंने किसी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया है. उन्होंने कहा,

Image embed

ये भी पढ़ें: 'ट्रंप ने तो यूएस को ही मंदी में डुबोने का काम कर दिया... ', अमेरिकी जानकार ने बताया कि ऐसा क्यों

'महात्मा गांधी से प्रेरित…'

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि वह महात्मा गांधी से काफी प्रेरित हैं. उन्होंने कहा, 

Image embed
Image embed

वहीं, एक दूसरे प्रदर्शनकारी ने कहा,

Image embed
Image embed

बता दें कि पूरे अमेरिका में 1200 से ज्यादा विरोध प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने सभी 50 राज्यों के अलावा कनाडा और मैक्सिको में भी ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई थी.

वीडियो: 'अमेरिका के प्रति भारत बहुत सख्त...' ट्रंप ने भारत पर लगाया 27% टैरिफ, दुनिया के कई और देश भी शामिल

Advertisement

Advertisement

()