The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • property dealer shot dead in Delhi Jamia Nagar

दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, स्कूटर से गिर गया तो पास जाकर गोली मारते रहे!

घटना का वीडियो वायरल है, सामने से आ रहा रिक्शा चालक भी बचता दिख रहा है वीडियो में.

Advertisement
pic
16 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 16 अगस्त 2022, 09:36 AM IST)
2 men on bike shoot dead property dealer in Delhi
गोली मारकर हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली (Delhi) के जामिया नगर इलाके में 14 अगस्त की शाम एक 40 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम वसीफ सत्तार बताया गया है. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने वसीफ को 6 गोलियां मारीं. आजतक के अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. 

स्कूटी पर सवार हमलावरों ने पीछे से फायरिंग की

फुटेज में वसीफ सत्तार बाइक से कहीं जाते दिख रहे हैं, तभी स्कूटी पर सवार हमलावर पीछे से उन पर फायरिंग करते दिखते हैं. इससे वसीम अपनी बाइक से गिर जाते हैं. हमलावर तब भी सड़क पर पड़े वसीम को कई गोलियां मारते हैं और फिर फरार हो जाते हैं. वहीं इस दौरान सामने से आ रहा ई-रिक्शा चालक भी गोलीबारी के बीच खुद को बचाता हुआ नजर आता है.

इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और हमलावरों की तलाश में जुटी है. पुलिस के मुताबिक मृतक वसीम प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे. जिस जगह पर ये वारदात हुई, वहां से कुछ दूरी पर जामिया यूनिवर्सिटी है और वारदात वाली जगह पर काफी भीड़ रहती है. 

गोली लगने से वसीफ की मौके पर ही हो गई थी मौत

पुलिस ने बताया कि जामिया नगर स्टेशन पर होली फैमिली अस्पताल से पीड़ित के बारे में सूचना मिली थी, जिसे गोली लगने के बाद भर्ती कराया गया था. अस्पताल पहुंचने पर वसीफ को मृत घोषित कर दिया गया था. पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे. 

वसीफ को बदमाशों ने शाम 5 बजे उस वक्त गोली मार दी, जब वो घर से बाहर किसी काम से निकले थे. पुलिस वसीफ के परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि पता चले कि उनकी किसी से क्या दुश्मनी थी और कत्ल की वारदात को क्यों अंजाम दिया गया.

वीडियो- दिल्ली: पुलिसवालों में झगड़े के बाद चली गोली, एक ने 3 साथियों की हत्या कर दी

Advertisement

Advertisement

()