44 साल की वो औरत अपनी बाइक को 'स्वीट हार्ट' कहती थी. अपनी हार्ले डेविडसन पर वोबिंदास पूरे इंडिया में घूमती थी. लेकिन मंगलवार को ये टॉप वूमेन बाइकर वीनूपालीवाल दुनिया छोड़ कर जा चुकी है. वीनू पालीवाल की मध्यप्रदेश के विदिशा में बाइकफिसलने के बाद हुए रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई. वीनू की बाइक ग्यारसपुर के पास रोडपर फिसली. हादसे के वक्त दूसरी बाइक पर उनके दोस्त दीपेश भी थे. दीपेश वीनू कोअस्पताल ले गए. डॉक्टर्स ने इंजेक्शन दिया. लेकिन वीनू की हालत में सुधार नहीं हुआतो उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने वीनू को मृत घोषित कर दिया.16 दिन से बाइक से सफर कर रही वीनू अपने आखिरी सफर पर निकल गईं. जयपुर की रहने वालीवीनू अपने बाइक सफर को लेकर एक फिल्म भी बनाने वाली थीं. वीणु अपने ट्रिप्स केदौरान की तस्वीरें फेसबुक पर डालती रहती थीं. फेसबुक पर उनका आखिरी अपडेट 10 अप्रैलका है. वीनू ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे रोड ट्रिप पर एक बारइंडोनेशिया की राजधानी बाली के सफर पर जाना है.' कहां-कहां घूमी थीं वीनू वीनू कीमौत अपने लेटेस्ट टूर के 16वें दिन हुई. जब वो बंगाल के दुर्गापुर से लखनऊ की तरफबढ़ रही थीं. हैदराबाद, नागपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर होते हुए, कटक, कोलकाता औरधनबाद से भी इनके बाइक का सफ़र गुज़र चुका था. इनका यह सफ़र 21 दिनों का होना था.लेकिन, बदकिस्मती से यह सफर अपने आखरी दौर में पहुंच कर अधूरा रह गया. कौन थीं वीनू? वीनू जयपुर की रहने वाली थीं. जयपुर के डून्स हार्ले डेविडसन ग्रुप की एक मात्रमहिला राइडर थीं. स्कूल के दिनों में उन्होंने अपने दोस्त से मांगकर बाइक चलानासीखा था. धीरे धीरे ये शौक प्रोफेशन में बदल गया. शादी बाद बाइक चलाने की पति नेइजाजत नहीं दी तो वीनू ने अपने पति को तलाक दे दिया था. वीनू के दो बच्चे भी हैं.वीणु ने एक बार कहा था कि वो बाइक चलाकर औरतों के सामने मिसाल पैदा करना चाहती थीं.देखिए वीनू पालीवाल का वीडियो.... https://youtu.be/4l820Hq88LQ