The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • professor in wrong class wait for students no body came tweet viral

40 छात्रों की क्लास में पढ़ाने गया था प्रोफेसर, पढ़ने एक भी स्टूडेंट नहीं आया, जानते हैं क्यों?

लोगों की हंसी छूट गई!

Advertisement
pic
17 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 17 फ़रवरी 2023, 09:02 AM IST)
Professor Viral News
लोगों को मौज आ गई
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी आपबीती शेयर करते रहते हैं. कई बार ये लोगों को दुखी कर देती है तो किसी को जान लोग हंस पड़ते हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी कैसे एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो से जुड़ी मदद मांगी. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जो किया, वो वायरल हो गया. अगर आपने ये खबर ना पढ़ी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसी ही एक खबर अमेरिका से सामने आई. इसे पढ़ लोगों की हंसी छूट गई है.

अमेरिका के एक प्रोफेसर की क्लास में कुल 40 स्टूडेंट्स थे लेकिन जब वे पढ़ाने के लिए क्लास में गए तो एक भी स्टूडेंट नहीं आया. इसके बाद उन्होंने सभी छात्रों को मेल भेजकर कारण पूछा. आप भी इसका कारण जानना चाह रहे होंगे. इसका कारण काफी मजेदार है. पूरी घटना जोसेफ मुलिन्स नाम के टीचर ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है. जोसेफ ने बताया कि वो क्लास में पढ़ाने के लिए जिस रूम में गए, वही गलत था. पहले आप भी ये ट्वीट देखिए...

जोसेफ ने ट्वीट में लिखा कि आज मेरी सुबह 8.15 बजे वाली क्लास में कोई नहीं आया. 40 में से कोई नहीं. कमरे में बैठकर मैंने सबको मेल किया ताकि उन्हें बता सकूं कि मैं कितना दुखी हूं. 2 मिनट बाद मेरे पास एक रिप्लाई आया कि प्रोफेसर, हमें लगता है कि आप खुद किसी गलत कमरे में हो.' यानी प्रोफेसर खुद ही गलत कमरे में बैठकर सोच रहे थे कि स्टूडेंट क्यों नहीं आए? अगले ट्वीट में प्रोफेसर ने बताया कि उस दिन वो अपने दोस्तों के साथ गेम खेलने के साथ सुबह 4 बजे उठ गए थे और इस वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाई थी.'

ये ट्वीट काफी वायरल है. इसे 40 हजार से अधिक रीट्वीट्स और 6 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. इस घटना पर लोगों को काफी हंसी आ रही है. लोग कह रहे हैं कि सबके साथ ही कभी-कभी ऐसा हो जाता है.

 कुल मिलाकर लोगों को तो इस घटना पर हंसी आ रही है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: मूमल के क्रिकेट वीडियो के बाद उसकी जिंदगी बदली

Advertisement

Advertisement

()