इरफान लौट आए हैं. बीमारी को सरहद पार ही निपटा आए हैं. और आते ही काम पर जुट गएहैं. हिंदी मीडियम का सीक्वल 'अंग्रेजी मीडियम' आ रही है. उसके लिए प्रोड्यूसर्स नेइरफान का काफी इंतजार किया. शुक्रवार को मेडॉक फिल्म्स ने सेट का फोटो शेयर किया.जिसमें इरफान एकदम दुबले पतले से दिखाई दे रहे हैं. बीमारी आदमी को कितना तोड़ देतीहै, ये इरफान को देख पता चलता है.What better start to this Friday than starting something that you all have beenwaiting for! 🎬 Our power team, Producer #DineshVijan, Director #HomiAdajania,DOP #AnilMehta, @deepakdobriyal and the man himself @irrfank straight from thesets of #AngreziMedium in #Udaipur. pic.twitter.com/ANlJh1uX3x— Maddock Films (@MaddockFilms) April 5, 2019 पिछले साल दुनिया फुल स्पीड में आगेबढ़ रही थी तभी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ये डरा देने वाली खबर आई थी. कि इरफानन्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं. इससे निकलने में एक साल लग गया. जिनप्रोजेक्ट्स में वो लगे थे उनमें से हिंदी मीडियम का सीक्वल मेन था. इसे होमीअडजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं. पुरानी जोड़ी इसमें रिपीट नहीं हो रही है. यानी सबाकमर इसमें नहीं हैं. कहा जा रहा है कि इरफान के अपोजिट करीना कपूर हैं. और इरफान कीबेटी का रोल राधिका मदान करेंगी. तरण आदर्श ने ट्वीट किया है कि इस फिल्म में इरफानमिठाई की दुकान चलाते दिखेंगे. दीपक डोबरियाल उनके भाई के रोल में हैं. Emotionalmoment when Irrfan joined us for #AngreziMedium, says producer Dinesh Vijan...Xclusiv info on the film: ☆ Irrfan runs a mithai shop. ☆ Deepak Dobriyal playshis brother and Manu Rishi, their cousin, all rivals in mithai biz. ☆ RadhikaMadan plays Irrfan’s daughter. pic.twitter.com/3Hgz4iJccB — taran adarsh(@taran_adarsh) April 6, 2019 फोटो और जानकारी सब आ रही है. रिलीज डेट भी कुछ दिनमें आ जाएगी. फिर से इरफान की एक्टिंग के फैन्स को एंटरटेनमेंट से मन भरने का मौकामिलेगा.--------------------------------------------------------------------------------