मोदी जी, रघुराम राजन मनी लॉन्ड्रिंग करते हैं: स्वामी
ऑफिशियल सुब्रमण्यम स्वामी ने खत लिखा है PM मोदी को. कहा- SIT बनाओ, क्योंकि कुछ तो गड़बड़ है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
बीजेपी सांसद. बयानवीर. याचिकाकर्ता. विवादित बयान कर्ता. और ऐसी तमाम पोस्ट संभालने वाले ऑफिशियल सुब्रमण्यम स्वामी लौट आए हैं. सुब्रमण्यम स्वामी न जाने क्यों रघुराम राजन के पीछे लगे हुए हैं. एक के बाद एक धक्कम पेल आरोप पे आरोप. अब सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखा है. मुहब्बत वाला खत नहीं, आरोप वाला खत.
स्वामी ने मोदी को लिखा, 'रघुराम राजन के खिलाफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाना चाहिए. क्योंकि आरबीआई ने हाल ही में छोटे फाइनेंशियल बैंकों को लाइसेंस दिया है. इसके जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई है. जिन लोगों को लाइसेंस मिला है, उन्हें विदेशी लोगों द्वारा संभाला जा रहा है.' स्वामी ने पी चिदंबरम के खिलाफ भी जांच करने की मांग की.
'बता दें कि....' अब ये भी कोई बताने वाली बात हुई कि रघुराम से स्वामी की पहले से ठनी हुई है. रघुराम राजन को आरबीआई की गवर्नर पोस्ट से हटाने को लेकर स्वामी पहले से पीछे पड़े हुए हैं. कई बार कह चुके हैं कि रघुराम राजन देश के लिए ठीक आदमी नहीं हैं, इन्हें वापस भेजो.
खत
'रघुराम राजन देश के लिए ठीक आदमी नहीं है, इसकी छुट्टी करके शिकागो भेजो'

.webp?width=60)