'एवेंजर्स' बनाने वालों के साथ काम करेंगी प्रियंका, साथ में 'द फैमिली मैन' के डायरेक्टर भी गए
एक ही प्रोजेक्ट पर काम करने के बावजूद राज एंड डीके के साथ काम नहीं कर पाएंगी प्रियंका चोपड़ा.
Advertisement

'क्वॉन्टिको' के एक सीन में प्रियंका चोपड़ा. दूसरी तस्वीर में सुपरविलेन थैनोस. और आखिरी फोटो में डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके.
Quick AI Highlights
Click here to view more
कुछ दिन पहले मनोज बाजपेयी की एक वेब सीरीज़ आई थी. 'द फैमिली मैन'. इस सीरीज़ को डायरेक्ट करने वाली राज और डीके की जोड़ी अब हॉलीवुड जा रही है. 'एवेंजर्स: एंडगेम' वाली डायरेक्टर जोड़ी जो और एंथनी रूसो के साथ काम करने. सीरीज़ का नाम होगा 'सिटाडेल'. सिटाडेल का मतलब होता है शहर या राज्य का सबसे सुरक्षित हिस्सा. कोई महल, शहर या इलाका. अभी-अभी इस सीरीज़ की लीडिंग स्टारकास्ट अनाउंस हुई है. लेकिन इंडियन डायरेक्टर्स के हॉलीवुड जाने वाले सीन में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स हैं.
1) अव्वल तो ये कि राज निदिमोरु और कृष्णा डीके काम तो हॉलीवुड लेवल पर कर रहे हैं, लेकिन उनका प्रोजेक्ट इंडियन होगा. इसके पीछे की कहानी ये है कि एमेज़ॉन ने 2018 में एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट अनाउंस किया था. बताया गया कि इसे दुनियाभर के अलग-अलग देशों में लोकल लैंग्वेज और वहीं के स्टार्स के साथ बनाया जाएगा.

इस तरह के हेवीली गार्डेड जगह को सिटाडेल कहते हैं. ये अफगानिस्तान का हेरात सिटाडेल है.
2) शुरुआती स्टेज में 'सिटाडेल' को इटली, इंडिया और यूएस के लिए ही प्लान किया गया था. 14 जनवरी, 2020 को एमेजॉन स्टूडियोज़ की हेड जेनिफर साल्के ने टेलीविज़न क्रिटिक्स असोसिएशन विंटर प्रेस टूर से अनाउंस किया कि अब इस सीरीज़ का एक वर्ज़न मेक्सिको में भी बनाया जाएगा. हर देश की सीरीज़ को वहीं के फिल्ममेकर्स बना रहे हैं. अमेरिका वाले मेन वर्ज़न के साथ रूसो ब्रदर्स बतौर राइटर और एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं. वैसे ही 'सिटाडेल' के इंडियन वर्ज़न को राज एंड डीके बनाएंगे.

फिल्म 'बेवॉच' के पोस्टर और 'इज़न्ट इट रोमैंटिक' के एक सीन में प्रियंका चोपड़ा.
4) रिचर्ड मैड्डन ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' जैसी चर्चित सीरीज़ में रॉब स्टार्क का रोल किया था. इसके अलावा 2018 में आई बीबीसी की सीरीज़ 'बॉडीगार्ड' में उन्होंने डेविड बड नाम के एक बॉडीगार्ड का टाइटल कैरेक्टर किया था. इस सीरीज़ के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट टीवी एक्टर के खिताब से नवाज़ा गया था.

'गेम ऑफ थ्रोन्स' में रॉब स्टार्क और 'बॉडीगार्ड' में डेविड बड के किरदारों में रिचर्ड मैड्डन.
5) प्रियंका चोपड़ा की कास्टिंग इस सीरीज़ में काफी दिलचस्प तरीके से हुई है. प्रियंका ने 2015 में 'क्वॉन्टिको' नाम की थ्रिलर टीवी सीरीज़ से अपना हॉलीवुड एक्टिंग डेब्यू किया था. ये सीरीज़ एबीसी (American Broadcasting Company) चैनल पर आती थी. इसे प्रोड्यूस भी एबीसी ने ही किया था. तब इस स्टूडियो के हेड थे पैट्रिक मोरन.

इस फोटो में बीचों-बीच जो सबसे गोरा आदमी नज़र आ रहा है, वो हैं पैट्रिक मोरन.
6) तीन सीज़न तक चली इस सीरीज़ में इसमें प्रियंका ने एलेक्स पैरिश नाम की एफबीआई एजेंट का किरदार निभाया था. वो किसी अमेरिकन टीवी शो में लीड रोल करने वाली पहली साउथ एशियन एक्टर थीं. जुलाई 2019 में पैट्रिक को एबीसी स्डूडियो से अलग कर दिया गया. उसके बाद (अक्टूबर 2019) से वो एमेज़ॉन के साथ 'सिटाडेल' पर काम कर रहे थे. और अब इस सीरीज़ की कास्ट अनाउंस हुई है और इसमें भी प्रियंका चोपड़ा लीड रोल कर रही हैं.

टीवी सीरीज़ 'क्वॉन्टिको' के पोस्टर पर एफबीआई एजेंट के रोल में प्रियंका चोपड़ा.
7) अलग देशों में बनने वाली इस सीरीज़ की कहानी कमोबेश सेम ही रहेगी. बैकड्रॉप माहौलानुसार बदल दिया जाएगा. सबमें अलग-अलग एक्टर्स काम करेंगे, जिनके नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी. लेकिन इस सीरीज़ को मोटे तौर पर स्पाई थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें भरपूर एक्शन होगा. और भारी इमोशनल कोशंट. इसकी शूटिंग 2020 में शुरू होगी और सीरीज़ आप तक 2021 में पहुंचेगी. ऐसा एमेज़ॉन की हेड का कहना है.
वीडियो देखें: कौन हैं अंजुला अचारिया जिन्होंने प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड करियर को आगे बढ़ाया?

3) जनवरी 2020 में यूएस वाले 'सिटाडेल' की स्टारकास्ट को दुनिया के सामने लाया गया. सीरीज़ के पेरेंट वर्ज़न में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैड्डन मुख्य किरदार निभाएंगे. पिछले काफी समय से प्रियंका हॉलीवुड में एक्टिव हैं, इसलिए उनकी प्रोफाइल भी इंटरनेशनल हो चली है. वो यूएस में टीवी सीरीज़ 'क्वॉन्टिको' और 'इज़न्ट इट रोमैंटिक', 'बेवॉच' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.Excited to be part of this journey!! (Couldn't resist fooling around with the props in #RussoBrothers
— Raj & DK (@rajndk) January 15, 2020
' cool-ass office 😃) #Citadel
#MidnightRadio
https://t.co/tajJjwBfqQ
pic.twitter.com/wdRMF43HmJ