The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Priyanka Chopra to present at the Oscars 2016

OSCAR अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर बनीं साड्डी प्रियंका चोपड़ा

'क्वांटिको' के लिए अवॉर्ड भी मिला है प्रियंका को. और हां, अवॉर्ड सेरेमनी 28 फरवरी को होनी है.

Advertisement
pic
2 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 2 फ़रवरी 2016, 08:35 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऑस्कर अवॉर्ड इंडिया जब आएगा, तब आएगा. फिलहाल अपनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी तक पहुंचने का जुगाड़ हो गया है. ज्यादा चौड़ में मत आइए. क्योंकि प्रियंका ऑस्कर अवॉर्ड लेने नहीं, देने जाएंगी. 28 फरवरी को होने वाली ऑस्कर सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंटर बनकर जाएंगी. https://twitter.com/TheAcademy/status/694251077173010432 प्रियंका के साथ क्वींसी जोंस, ओलिविया मून और जेसन सेगल भी ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में प्रेजेंटर रहेंगे. वैसे ये लड़की बहुत आगे जाएगी. अभी अमेरिका में जो जाबड़ सा सीरियल 'क्वांटिको' आ रहा है. लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. इसके लिए प्रियंका को पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड में बेस्ट न्यूकमर का अवॉर्ड भी मिला है. प्रियंका हॉलीवुड में बड़ा एक्सपीरियेंस बटोरे ले रही हैं. प्रियंका कुछ दिन पहले 'सागा अवॉर्ड' सेरेमनी में भी प्रेजेंटर बन चुकी हैं. तो ये दूजा मौका है, जब हॉलीवुड में प्रियंका अवॉर्ड देने का काम करेंगी.

Advertisement

Advertisement

()