प्रियंका चोपड़ा मल्टी टैलेंटेड हैं. अच्छी एक्टिंग करती हैं. डांस भी अच्छा करतीहैं. और सबसे बड़ी बात, बहुत अच्छा गाती भी हैं. आजकल अमेरिकी टीवी सीरियल्स मेंजुटी हुई हैं. क्वांटिको के दूसरे सीजन में दिखेंगी. एक और अमेरिकी टीवी सीरियल'बेवाच' में भी नज़र आएंगी. इससे पहले पिटबुल के साथ वाला गाना 'एक्जॉटिक' तो हिट होही चुका है. 'इन माय सिटी' और 'आई कांट मेक यू लव' जैसे इंग्लिश गाने भी झामफाड़चले थे. अब प्रियंका ने एक मराठी गाने में हाथ आजमाया है. अपने पापा और दुनिया केतमाम डैडीज को डेडीकेट किया है. गाने का टाइटल है 'बाबा'. ये गाना उन्होंने मराठीफिल्म 'वेंटिलेटर' के लिए गाया है, जिसे प्रियंका खुद प्रोड्यूस कर रही हैं. गानाबहुत इमोशनल है. फिल्मों में मां को बहुत से गाने डेडीकेट किए गए हैं, लेकिन पिताको लेकर इक्के दुक्के गाने ही सुनाई पड़ते हैं. पापा पर आखिरी गाना अक्षय कुमार कीएक फिल्म में सुना था. शायद ही आपको याद हो. फिल्म का नाम था 'बॉस'. उसमें गाना था,'पिता से है नाम तेरा, पिता पहचान तेरी'. इससे पहले जो गाना ज्यादा सुनाई देता थाकयामत से क़यामत तक फिल्म का. 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा'. लेकिन इसमें पापा सेज्यादा बेटा खुद की बात करता था. अपनी मंजिल की बात करता था जिसे सिर्फ वही जानताथा.''मगर ये तो कोई न जाने, की मेरी मंजिल है कहां''. प्रियंका चोपड़ा भी अपने पापाको बहुत प्यार करती हैं. 2013 में उनके पिता अशोक चोपड़ा उन्हें छोड़कर इस दुनिया सेचले गए थे. प्रियंका ने अपने हाथ पर एक टैटू भी बनवा रखा है, जिसमें लिखा है''डैडीज लिल गर्ल'' मतलब पापा की छोटी बच्ची. गाने में फिल्म 'वेंटिलेटर' की कुछझलकियां भी दिखाई गई हैं. इसमें लगान, जोधा अकबर और हाल ही में मोहेंजोदारो केडायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी नज़र आ रहे हैं. गाना काफी सहज है. जिन्हें मराठी नहींभी आती, उन्हें भी इमोशंस से जुड़ाव महसूस होगा. वैसे लिरिक्स के लिए नीचे सबटाइटल्सभी हैं. पिता ऐसे ही होते हैं. बहुत कुछ अपने सख्त चेहरे के पीछे छुपाए. बहुत कुछअपने कंधे पर उठाए. ज़रुरत के वक़्त साथ खड़े हुए. प्रियंका चोपड़ा मराठी नहीं हैं,लेकिन गाने में मराठी टोन को बहुत अच्छे से पकड़ा है. शुरू में गाने की रिहर्सल मेंवो उच्चारण को दुरुस्त करती भी दिखती हैं. आप प्रियंका के फैन हो भी सकते हैं औरनहीं भी. लेकिन ये गाना आपको सुनना चाहिए. अपने पिता के लिए. सुनिए.https://www.youtube.com/watch?v=ByikEd9Oa3A पिता से जुड़े दूसरे गाने- 1.पिता सेहै नाम तेरा (बॉस) https://www.youtube.com/watch?v=u2INorM4syU 2. पापा कहते हैंबड़ा नाम करेगा (क़यामत से क़यामत तक) https://www.youtube.com/watch?v=FEvBiayarlc 3.ये भी सुनिए https://www.youtube.com/watch?v=GonTN9gRinY -------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी निशान्त ने की है.