कॉमेडियन चेल्सिया हैंडलर अमेरिका में ही रहती हैं लेकिन भूल गईं कि अंग्रेजी कीप्रसिद्ध प्रतियोगिता 'नेशनल स्पेलिंग बी' को इस साल उनके वहां जीतने वाले निहारजंगा और जयराम हठवार भारत मूल के हैं. पिछले साल जीते गोकुल वेंकटाचलम और वन्याशिवशंकर भी. उससे पिछले साल जीते बच्चे भी. और उससे पिछले साल भी. सिलसिला यूं हीरहा है. और कभी कभार, गोरे अमेरिकियों के भी लक लगे. लेकिन चेल्सिया ये भूल गईं.प्रियंका चोपड़ा जो अमेरिका में टीवी सीरीज 'क्वांटिको' कर रही हैं. काफी लोकप्रियहो चुकी हैं. बहुत सारे बड़े चैट शोज़ में वे जा चुकी हैं. इस बार वे चेल्सियाहैंडलर्स टॉक शो पर आईं. टीवी व फिल्म एक्टर, कॉमेडियन और प्रोड्यूसर चेल्सिया सेउनकी कई बातें हुईं. इस दौरान उन्होंने किसी को अहसास नहीं होने दिया कि वे बाहरीहैं और सिर्फ एक-डेढ़ साल से ही अमेरिका में एक्टिव हुई हैं. उन्होंने बताया कि वेजब 12-13 साल की थीं तब अमेरिका में अपनी रिश्तेदार के यहां रहने आई थीं. चेल्सियाने फिर वो सवाल किया जो नहीं भी करतीं तो चलता था. उन्होंने पूछा कि क्या तुमकोअमेरिका आने से पहले भी अंग्रेजी आती थी? प्रियंका ने इसे किसी भी अन्य सवाल की तरहलिया लेकिन वहां बैठे तमाम लोगों का ज्ञानवर्धन भी कर दिया. वे बोलीं: हां मुझे तबइंग्लिश आती थी. आप लोगों को एक और फैक्ट बता देती हूं. भारत के शायद 10 फीसदी लोगअंग्रेजी बोलते हैं जो कि 1.3 मिलियन (उनके कहने का मतलब था 130 मिलियन यानी 13करोड़) लोग हुए जो कि ज्यादातर मुल्कों की जनसंख्या से भी ज्यादा है. तो जब आप(चेल्सिया) भारत जाएंगी तो ज्यादातर ऐसे ही लोगों से मिलेंगी जो अंग्रेजी बोलतेहैं. चेल्सिया का इरादा गलत नहीं था लेकिन दुनिया वाले भारत के लोगों से ऐसेभोले-भाले सवाल पूछने कब बंद करेंगे वो भी तब जब गोकुल, वन्या, जयराम, निहार जैसेबच्चे उन्हें पहले ही अवाक कर चुके हैं. शो का पूरा वीडियो यहां देखें:https://www.youtube.com/watch?v=Gd5k5PEOyVI