The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Priyanka Chopra has signed her first Hollywood movie Baywatch opposite Dwayne Johnson

बेवॉच से हॉलीवुड में बोहनी करेंगी प्रियंका चोपड़ा

अपोजिट होंगे ड्वेन जॉनसन. WWE वाले द रॉक.

Advertisement
pic
14 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 13 जनवरी 2016, 04:45 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं. बोहनी हुई है बड़ी जबर फिल्म से. फिल्म का नाम है 'बेवॉच'. ये 90 के दशक में महाहिट हुई टीवी सीरीज थी. और इस फिल्म में उनके अपोजिट पता है कौन रहेगा? ड्वेन जॉनसन. ये वाला नाम कम सुना होगा द रॉक के नाम से फेमस है वो हीरो. WWE के फाइटर भी हैं. स्पीड वाली फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस की सीरीज में एजेंट हॉब्स याद है न. प्रियंका इस फिल्म में निगेटिव रोल करेंगी. पिच्चर लिखने वाले डेमियन शैनन और मार्क स्विफ्ट ने दी है ये खुशखबरी. प्रियंका के साथ होंगे ड्वेन और जैक एफरॉन. राइटर्स के ट्विटर हैंडल से रिट्वीट हुआ था हॉलीवुड रिपोर्टर का ये ट्वीट. https://twitter.com/shannonandswift/status/686722655064469504 https://twitter.com/Borys_Kit/status/686722423568269313  

Advertisement

Advertisement

()