कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने 19 अप्रैल को पार्टी सेइस्तीफा देकर शिवसेना जॉइन कर लिया है. स्मृति ईरानी की डिग्री को लेकर एएनआई के एकसवाल पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- पिछले 5 साल में अगर आप शिवसेना को ही देखतेहैं तो जहां-जहां सरकार ने गलत काम किए, वे आवाज़ उठाने से हिचकिचाए नहीं और गानामैं गाता रहूंगी. वीडियो देखिए.Priyanka Chaturvedi when asked on her recent song on Smriti Irani's degree, thatwill she continue it after joining Shiv Sena, a BJP's ally: If you see Shiv Senaalso, in past 5 yrs they've never hesitated from speaking if Govt did somethingwrong. 'Aur gaana main gaate rahungi' pic.twitter.com/7Bx6nZJd39— ANI (@ANI) April 19, 2019 हाल ही में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनानॉमिनेशन फाइल किया था, उस वक्त उन्होंने बताया था कि वह ग्रेजुएट नहीं हैं. इस परकमेंट करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने एक गाना गाया था. यह गाना सोशल मीडिया परवायरल हो गया था. वह गाना देखते-सुनते जाइए-#WATCH Congress' Priyanka Chaturdevi: A new serial is going to come, 'KyunkiMantri Bhi Kabhi Graduate Thi'; Its opening line will be 'Qualifications ke bhiroop badalte hain, naye-naye sanche mein dhalte hain, ek degree aati hai, ekdegree jaati hai, bante affidavit naye hain. pic.twitter.com/o8My3RX9JR— ANI (@ANI) April 12, 2019 प्रियंका ने कांग्रेस क्यों छोड़ा? 19 अप्रैल कोकांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजे इस्तीफे में प्रियंका ने पार्टी मेंगुंडों को तरजीह देने का आरोप लगाया. प्रियंका के खिलाफ बीते साल 1 सितंबर, 2018 कोमथुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के ही कुछ कार्यकर्ताओं नेबदसलूकी की थी. तब पार्टी ने उन कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.मगर हाल ही में उन कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द कर दिया गया है. इसके बाद सेप्रियंका पार्टी से नाराज चल रही थीं. और अब कांगेस छोड़ शिवसेना जॉइन कर लिया है.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- अब कोई मॉल कैरीबैग के पैसे मांगे तो ये वीडियो दिखा देना