The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • prince andrew 8 year old girl electric shock allegations epstein files frogmore cottage

'8 साल की बच्ची को इलेक्ट्रिक शॉक... ', एपस्टीन फाइल्स में अब किंग चार्ल्स के भाई पर बड़ा खुलासा

Andrew Mountbatten Epstein files: FBI के डॉक्यूमेंट्स में बताया गया है कि जब बच्ची को इलेक्ट्रिक शॉक दिया जा रहा था, तब कुछ आदमी वहां मौजूद थे. बताया जाता है कि पीड़िता ने किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन की पहचान करते हुए उनके वहां होने की पुष्टि की थी.

Advertisement
prince andrew 8 year old girl electric shock allegations epstein files frogmore cottage
किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर. (Photo: X/Reuters)
pic
सचिन कुमार पांडे
20 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 20 फ़रवरी 2026, 03:57 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

यूनाइटेड किंगडम (UK) के शाही परिवार के सदस्य और किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को लेकर और भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आरोप है कि जब एक 8 साल की बच्ची को इलेक्ट्रिक शॉक दिया जा रहा था, तब एंड्रयू माउंटबेटन वहीं पर मौजूद थे. कथित तौर पर सेक्स ट्रैफिकिंग के दोषी जेफरी एपस्टीन की सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल बच्ची को शॉक दे रही थी.

इससे पहले गुरुवार, 19 फरवरी को पुलिस ने एंड्रयू माउंटबैटन को गिरफ्तार भी किया था. उन पर जेफरी एपस्टीन को सीक्रेट सरकारी फाइलें देने और सरकारी पद पर रहते हुए गलत व्यवहार करने का आरोप है. हालांकि कुछ घंटो बाद उन्हें रिहा भी कर दिया गया.

बताते चलें कि एंड्रयू माउंटबेटन का नाम विवादित जेफरी एपस्टीन फाइल्स में भी आया है. अब उनकी गिरफ्तारी और हालिया खुलासों के बाद वह और विवादों में घिरते जा रहे हैं.  

FBI के दस्तावेजों का हवाला

यूके मीडिया एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एंड्रयू के सामने बच्ची को शॉक दिए जाने के आरोपों की जानकारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के दस्तावेजों में है. रिपोर्ट में FBI डॉक्यूमेंट्स के हवाले से बताया गया है कि बच्ची को 1990 के दशक में यूके के विंडसर के फ्रॉगमोर कॉटेज में ले जाया गया था. आरोप है कि बच्ची को पहले एक टेबल पर बांधा गया. फिर जेफरी एपस्टीन की पूर्व पार्टनर घिसलेन मैक्सवेल ने उसे इलेक्ट्रिक शॉक दिए.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक FBI डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि जब बच्ची को इलेक्ट्रिक शॉक दिया जा रहा था, तब कुछ आदमी वहां मौजूद थे. कथित तौर पर पीड़िता ने एंड्रयू माउंटबेटन की पहचान करते हुए उनके वहां होने की पुष्टि की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने यह भी दावा किया था कि उसने 2018 में फ्रॉगमोर कॉटेज को वापस से पहचाना था, जब यह रिपेयरिंग के दौरान न्यूज कवरेज में आया था. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे बचपन में ड्रग्स दिए गए थे और पीडोफाइल रिंग पार्टियों में ले जाया गया था.

यह भी पढ़ें- किंग चार्ल्स के छोटे भाई गिरफ्तार, एपस्टीन फाइल्स में दिखे थे

एंड्रयू माउंटबेटन ने किया आरोपों से इनकार

हालांकि यूके पुलिस का कहना है कि उसे इन आरोपों के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है. वहीं एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि उन्होंने कोई भी गलत काम नहीं किया है और एपस्टीन फाइलों में नाम आना आरोपों की पुष्टि होना नहीं है. बहरहाल, सभी विवादों के बीच एंड्रयू माउंटबैटन से पिछले साल उनके शाही टाइटल छीन लिए गए थे और उन्हें विंडसर स्थित रॉयल लॉज से भी निकाल दिया गया था. 

वीडियो: अपार्टमेंट में 5 लड़कियां लेकर घुसा था जेफरी एपस्टीन, और क्या पता चला?

Advertisement

Advertisement

()