The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • prime minister narendra modi speech dussehra event in new delhi

दशहरा पर PM मोदी ने लोगों से कौन से 10 संकल्प लेने को कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह त्योहार सिर्फ रावण के पुतले जलाने और राक्षस पर भगवान राम की जीत तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे देश में हर बुराई पर देशभक्ति की जीत का प्रतीक भी होना चाहिए.

Advertisement
pic
24 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:03 AM IST)
pm modi speech dussehra
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगली रामनवमी स्वयं भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में मनाई जायेगी (फ़ोटो/PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा के मौके पर कहा कि यह त्योहार उन 'विचारधाराओं के दहन' का भी प्रतीक होना चाहिए जो भारत के विकास के बारे में नहीं बल्कि अपने 'स्वार्थों' को पूरा करने से जुड़े हैं. उन्होंने लोगों से देश को जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर विभाजित करने की कोशिश करने वाली ताकतों को खत्म करने का आह्वान किया.

प्रधानमंत्री ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के द्वारका के पास DDA ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. कार्यक्रम में पीएम ने सभी देशवासियों को नवरात्रि और विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. उन्होंने आगे कहा कि वो लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान राम के मंदिर का निर्माण होते देखने के लिए भाग्यशाली हैं. प्रधानमंत्री ने बताया कि राम मंदिर 22 जनवरी, 2024 तक तैयार हो जाएगा.

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि विजयदशमी का उत्सव चंद्रयान की लैंडिंग के ठीक दो महीने बाद मनाया गया, जो भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन था. इस दौरान उन्होंने चंद्रयान लैंडिंग की सफलता, देश के दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने, नए संसद भवन और नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक (महिला आरक्षण कानून) के पास होने के बारे में बताया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह त्योहार सिर्फ रावण के पुतले जलाने और राक्षस पर भगवान राम की जीत तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे देश में हर बुराई पर देशभक्ति की जीत का प्रतीक भी होना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने लोगों से 10 संकल्प लेने की अपील भी की.

पीएम के लोगों से 10 संकल्प

- देश के सभी नागरिकों से पानी बचाने को कहा 
- डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा
- गांव शहरों को स्वच्छ रखना
- वोकल फॉर लोकल पर फोकस, मेड इन इंडिया को बढ़ावा देना
- क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने पर फोकस
- विदेशी के बारे में सोचने से पहले देश को देखने यानी ट्रैवल इन इंडिया फर्स्ट
- नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देना
- सुपरफूड मिलेट्स जैसे बाजरा को रोजमर्रा में अपनाना और लोगों को अपनाने के लिए प्रेरित करना
- फिटनेस पर ध्यान देना
- कम से कम एक गरीब परिवार के सदस्य बनकर उनकी सामाजिक स्थिति को ऊपर उठाना

पीएम मोदी ने रावण दहन में भी हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि हमें ऐसा विकसित भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर हो और जो विश्व शांति का संदेश दे.

ये भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा पर दर्शन हीरानंदानी के बड़े आरोप, 'PM मोदी को बदनाम करने के लिए अडानी को घेरती थीं'

Advertisement

Advertisement

()