The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Prime minister Narendra Modi mann ki baat 25 april 2021 video

'मन की बात' में PM नरेंद्र मोदी ने किन अफवाहों से बचने की सलाह दी है?

PM ने डॉक्टरों, फ्रंट लाइन वर्कर्स और कोविड पेशेंट के अनुभव को जाना.

Advertisement
Img The Lallantop
पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों को राहत देने का फैसला हुआ. (फाइल फोटो- PTI)
pic
Varun Kumar
25 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2021, 10:49 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
25 अप्रैल रविवार. एक बार फिर 'मन की बात' के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश की जनता के सामने आए. उन्होंने कोरोना की स्थिति पर चिताएं जताईं, कुछ स्वास्थ्यकर्मियों से बातें कीं और सभी को वैक्सीन लगवाने को कहा. उन्होंने लोगों से कोरोना को लेकर चल रहीं फेक न्यूज़ से बचने को भी कहा. अपने संबोधन में उन्होंने क्या कुछ कहा, जानते हैं. # प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने कोरोना की पहली वेव का सामना सफलतापूर्वक कर लिया था, लेकिन इस तूफान ने देश को झकझोर दिया है. अब कोरोना हमारे धैर्य और दुख बर्दाशत करने की परीक्षा ले रहा है. मेरी अलग-अलग सेक्टर के विशेषज्ञों के साथ गहरी चर्चा हुई है. सभी ने अपने सुझाव सरकार को दिए हैं. राज्य सरकारें भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं. # देश के हेल्थ वर्कर और डॉक्टर बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं. मुंबई के डॉक्टर शशांक जोशी से पीएम मोदी ने बात की. डॉ. शशांक ने कहा कि लोग बीमार हो रहे हैं, लेकिन जल्द ही ठीक हो रहे हैं. लोग डर रहे हैं लेकिन डरने की बात नहीं है. वायरस आते जाते रहता है. 14 से 21 दिन का कोविड का टाइमटेबल है. लोग, ट्रीटमेंट देर से शुरू करते हैं. हल्का, मध्यम और तीव्र कोविड का उसी हिसाब से इलाज होता है. # डॉक्टर जोशी ने कहा कि रेमडेसिविर, एक्सपेरीमेंटल दवाई है. इस दवा के लिए बिल्कुल दौड़ना नहीं चाहिए. ये तभी लेनी चाहिए जब डॉक्टर कहें. प्राणायाम करना चाहिए. महंगी दवाओं के पीछे नहीं दौड़ना चाहिए. डॉक्टर की सलाह पर भरोसा करना चाहिए. भारत में सबसे अच्छा रिकवरी रेट है. पीएम मोदी ने कहा कि सही सोर्स से जानकारी लें. डॉक्टर से फोन पर संपर्क करें. डॉक्टर सोशल मीडिया के जरिए भी सलाह दे रहे हैं. https://twitter.com/narendramodi/status/1386190837680205828 # श्रीनगर के डॉक्टर नावीद से पीएम मोदी ने फोन पर बातें कीं. नावीद ने कहा कि पिछली बार लोगों में खौफ का माहौल था. इन्फेक्शन को लेकर डर था. लेकिन अगर हम प्रोटेक्टिव गियर पहनते हैं तो बचे रह सकते हैं. काफी मरीज बिना इलाज के भी सही हो जाते हैं. इस सेकेंड वेव से भी घबराने की जरूरत नहीं है. मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें. वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है. लोग ना डरें. # डॉक्टर नावीद ने कहा कि लोगों को बुखार हो सकता है. जिस जगह टीका लगा है वहां थोड़ा दर्द रह सकता है लेकिन कोई गंभीर बात नहीं है. टीका लगवाने के बाद कोविड नहीं होगा, ऐसा नहीं है. अगर होता है तो जानलेवा नहीं होगा, ये जरूर है. अब 18 साल से ऊपर वालों को भी टीका लगना शुरू हो जाएगा तो लोग आएं और बिना डरे वैक्सीन लगवाएं. ऐसे सोसायटी प्रोटेक्ट हो जाएगी. # पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से सभी राज्यों को फ्री वैक्सीन भेजी गई है, जिसका लाभ 45 साल से ऊपर के लोग ले सकते हैं. अब देश की कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को वैक्सीन लगवा सकती हैं. भारत सरकार का जो मुफ्त वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है, वह चलता रहेगा. मैं राज्यों से भी यही कहूंगा कि वो भारत सरकार के इस फ्री वैक्सीनेशन का लाभ लोगों को दें. # इसके बाद में पीएम ने रायपुर और बेंगलुरु की नर्सों से बात की और फिर एक एंबुलेंस चालक से भी बात की. पीएम ने इसके बाद कोरोना को हराने वाली गुरुग्राम की एक महिला से बात की. पीएम मोदी ने कहा कि लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं. NGO लोगों की मदद कर रहे हैं. गांवों में भी जागरुकता है. लोग नियमों का पालन कर रहे हैं. इस बीमारी को हराना हमारी प्राथमिकता है.

Advertisement

Advertisement

()