The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Prime Minister Narendra Modi, his mantris spent Rs 567cr on foreign trips in 2015-16

टीम मोदी ने विदेश दौरों पर उड़ाए 567 करोड़

फाइनेंशियल ईयर 2015-16 का बिल है ये. और हां, मनमोहन सरकार भी कम नहीं थी हमारे पइसे खर्च करने में.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
21 मार्च 2016 (अपडेटेड: 21 मार्च 2016, 08:29 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
अपने पीएम नरेंद्र मोदी विदेशी दौरे पर जाते हैं. सरकार के मंत्री भी काम पड़ते ही जाते ही हैं. अब सोचिए बीते एक साल में मोदी सरकार के विदेशी दौरे से अपने कितने रुपये खर्च हुए होंगे. अंदाजा लगाइए.
Embed
फाइनेंशियल ईयर 2015-16 में ये खर्च किया है मोदी सरकार और उनके मंत्रियों ने. 2014-15 के खर्चे से करीब 80 पर्सेंट ज्यादा. और हां, ब्यूरोक्रेट्स के विदेशी दौरों से सालाना खर्च होने वाले 500 करोड़ रुपये इसमें शामिल नहीं हैं. द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मोदी कैबिनेट के विदेशी दौरों के लिए पहले से करीब 269 करोड़ रुपये फिक्स थे. पर बीते एक बरस में खर्च हुए 567 करोड़ रुपये. ब्यूरोक्रेट्स की विदेशी यात्राओं से भी बजट पर करीब 1500 करोड़ रुपये का एक्सट्रा बोझ पड़ा.
Embed
जबकि एनडीए सरकार का 2014-15 से 2016-17 के बीच 1140 करोड़ रुपये का ट्रेवल बिल एस्टीमेटेड है. इस ट्रैवल बिल में मिनिस्टर्स ऑफ स्टेट, वीवीआईपी के लिए यूज किए एयरक्राफ्ट के लिए हुआ खर्च भी शामिल है.

Advertisement

Advertisement

()