The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Press Trust Of India Photographer Fired from the Job after I&B Minister Smriti Irani Tweet

एक फोटो पर स्मृति ईरानी ने की शिकायत, चली गई पत्रकार की नौकरी

फोटो का फर्जीवाड़ा.

Advertisement
pic
28 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 28 जुलाई 2017, 01:25 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की एक फोटोग्राफर की गलती की वजह से पूरे देश के अखबार और मीडिया चैनल गलती कर बैठे. गलती हुई तो सूचना प्रसारण मंत्रालय ऐक्टिव हो गया और उस फोटोग्राफर को नौकरी से हाथ धोना पड़ा.
ये फोटो इंडियन एक्सप्रेस तक ने 28 जुलाई को पहले पेज पर छाप दी. ये बताकर कि ये फोटो सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अहमदाबाद की है. फोटो में एयरपोर्ट पर खूब पानी भरा दिखता है और उस पानी में प्लेन खड़े दिखते हैं.
ये फोटो इंडियन एक्सप्रेस अखबार में छपी है.
ये फोटो इंडियन एक्सप्रेस अखबार में छपी है.

हकीकत ये है कि फोटो चेन्नई एयरपोर्ट की है, वो भी 2015 की. वहां दिसंबर, 2015 के शुरुआती हफ्ते में बारिश के बाद ऐसे हालात हो गए थे. उस वक्त भी अखबारों ने ये फोटो छापी थी. इसके अलावा ट्विटर भी ये फोटो खूब चली थी.
ये वो फोटो है, जो दो साल पहले आई बाढ़ के दौरान ली गई थी.
ये वो फोटो है, जो दो साल पहले आई बाढ़ के दौरान ली गई थी.

ये गलती सिर्फ इंडियन एक्सप्रेस से ही नहीं हुई. चूंकि ये फोटो पीटीआई ने जारी की थी, तो लगभग सभी बड़े अखबारों, न्यूज चैनल और वेबसाइट ने ये फोटो इस्तेमाल कर ली. इतना ही नहीं ऑल इंडिया रेडियो ने भी इस फोटो का हवाला देते हुए बाढ़ की खबर प्रकाशित की, जिसके बाद प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट कर माफी मांगी है.     फेक न्यूज की पड़ताल करने वाले एसएम हॉक्स स्लेयर ने इस बारे में कल ही अलर्ट कर दिया था.   This is Chennai Airport, Dec 2015 not Ahmedabad https://t.co/Tb8pFpd3Xd
— SM Hoax Slayer (@SMHoaxSlayer) July 27, 2017

फिर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी पीटीआई से सफाई मांगी और सभी को आगाह भी किया.

 

पीटीआई को गलती का एहसास हुआ. पीटीआई ने केंद्रीय मंत्री को ट्वीट करते हुए माफी मांगी और बताया कि फोटो भेजने वाली फोटोग्राफर की पीटीआई के साथ सेवाएं खत्म कर दी गई हैं.


 


 

  ये भी पढ़ें:


इधर नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, उधर ट्विटर पर ताजिये निकाल दिए गए
रेलवे के चादर-तकियों और कंबलों की हकीकत जानोगे, तो उल्टी आ जाएगी

Advertisement

Advertisement

()