'विमोचन समारम' के कारण पहली बार लगा था प्रेसिडेंट रूल
कभी सात दिन में खत्म तो कभी पौने सात साल तक चला राष्ट्रपति शासन.
Advertisement
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अरुणाचल प्रदेश में बहुत दिन उठापठक चलने के बाद फाइनली प्रेसिडेंट रूल लग गया. केंद्रीय कैबिनेट की सिफारिश पर मंगलवार को प्रेसिडेंट ने मंजूरी दी. अरुणाचल प्रदेश में गड़बड़ तब शुरू हुई, जब 60 की स्ट्रेंथ वाली विधानसभा में कांग्रेस के 47 में से 21 विधायक बागी हो गए थे. अरुणाचल प्रदेश में प्रेसिडेंट रूल लग भले गया है सब शांत नहीं बैठे हैं. प्रेसिडेंट रूल लगने के अगेंस्ट कांग्रेस ने कोर्ट में अर्जी लगाई है. आज सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने सुनवाई में केंद्र सरकार से रिपोर्ट मांगी है.
https://twitter.com/PTI_News/status/692270333416620032?lang=en
हुआ क्या था?
राष्ट्रपति शासन के बारे में ये भी जानें
1. प्रेसिडेंट रूल वो टर्म है जिसमें राज्य सरकार से कुछ हो न पा रहा हो और उसे सस्पेंड कर दिया जाए.
2. ये तब भी लगाया जाता है, जब विधानसभा में किसी पार्टी या एलायंस को मेजोरिटी न मिले.
3. संविधान में राष्ट्रपति शासन से जुड़े दो अनुच्छेद हैं, अनुच्छेद- 355 और 356. बैंक की कोचिंग कर रहे लोग ये याद रखें.
4. अरुणाचल प्रदेश में प्रेसिडेंट रूल की सिफारिश करते टाइम गृहमंत्री ने ये भी कहा था कि विधानसभा का सत्र हुए छह महीने हो गए हैं, अब तो प्रेसिडेंट रूल लग ही जाना चाहिए.
5. राष्ट्रपति शासन तब भी लगाया जा सकता है जब सरकार दंगे या लोगों के टंटे न निबटा पा रही हो, लंबा-चौड़ा बवाल कटा हो, सरकार कुछ न कर रही हो या न कर पा रही हो. जैसे बाबरी मस्जिद गिरने के बाद यूपी की बीजेपी सरकार को बर्खास्त कर दिया गया था.
6. एडमिनिस्ट्रेटिव काम करने की अथॉरिटी राज्यपाल को मिल जाती है. सेंटर की सरकार हेल्प करने के लिए गवर्नर को एडवाइजर भेज देती है. अरुणाचल प्रदेश के लिए जीएस पटनायक और वाईएस डडवाल को राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा का एडवाइजर बनाया गया है.
7. इंडिया में पहली बार प्रेसिडेंट रूल 31 जुलाई 1959 को केरल में लगाया गया था. वहां इंडिया की पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी थी लेकिन 28 महीने बाद वहां 'विमोचन समारम' यानी मुक्ति संग्राम छिड़ गया और प्रेसिडेंट रूल लगाना पड़ गया.
8. अब तक इस मुल्क में 100 से ज्यादा बार प्रेसिडेंट रूल लग चुका है. सबसे कम टाइम के लिए कर्नाटक और बिहार में 7-7 दिन के लिए.
9. जम्मू कश्मीर में सबसे ज्यादा टाइम के लिए प्रेसिडेंट रूल रहा पूरे 6 साल 264 दिन.
10. मणिपुर में सबसे ज्यादा 10 बार प्रेसिडेंट रूल लग चुका है. हमको लगा था यूपी या बिहार में लगा होगा लेकिन यूपी में बस 9 और बिहार में 8 बार लगा था.

