अरुणाचल प्रदेश के बाद उत्तराखंड में भी प्रेसिडेंट रूल लग गया है. अब कांग्रेस नेगुस्साकर कोर्ट कचहरी कर दिया है. बागी विधायकों ने भी केस कर दिया है. नैनीतालहाईकोर्ट में केस चल रहा है. हाईकोर्ट ने मंगलवार को ऑर्डर दिया कि 31 मार्च कोउत्तराखंड असेंबली में फ्लोर टेस्ट होगा.https://twitter.com/PTI_News/status/714741260716736512https://twitter.com/PTI_News/status/714741591173427201 लेकिन इन सबसे इतर वकीलएमएल शर्मा ने मामले की सीबीआई जांच कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील की है.सुप्रीम कोर्ट विधायकों की खरीद फरोख्त और उत्तराखंड में प्रेसिडेंट रूल को लेकरअगले हफ्ते सुनवाई करेगा. इससे पहले 27 मार्च को प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी नेरविवार सुबह ही आर्टिकल 356 का इस्तेमाल करते हुए उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासनलागू करने का ऐलान किया. https://twitter.com/PTI_News/status/714010552863883264उत्तराखंड में प्रेसिडेंट रूल लगने पर हरीश रावत ने कहा, 'मोदी ने जनता के सपनों काखून किया. केंद्र ने गर्वनर को दिल्ली बुलाकर धमकाया. उत्तराखंड के साथ धोखा हुआहै. ' https://twitter.com/PTI_News/status/714009960858853376 क्या, कब और कैसे?उत्तराखंड में प्रेसिडेंट रूल शनिवार देर रात को हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद लगायागया है. इस मीटिंग की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. फाइनेंसमिनिस्टर अरुण जेटली ने मीटिंग के बाद प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी को हालात के बारेमें बताया, और गवर्नर की रिपोर्ट सौंपी. अरुण जेटली ने इससे पहले उत्तराखंड केराजनीतिक संकट को कांग्रेस का अंदरूनी मामला बताया. उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर नेकांग्रेस के बागी 9 विधायकों को अयोग्य करार दे दिया था.https://twitter.com/PTI_News/status/714011055723130881 हरीश रावत का स्टिंगमुख्यमंत्री हरीश रावत के विधायक बागी हुए, सो हुए ही. लेकिन साढ़े साती कुछ यूंचढ़ी कि हरीश रावत का एक कथित स्टिंग भी सामने आ गया. स्टिंग में हरीश रावत को कथिततौर पर बागी विधायकों का समर्थन जुटाने के लिए सौदेबाजी करने हुए देखा गया. हालांकिहरीश रावत ने स्टिंग को फर्जी बताया था. लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट के हिसाब से स्टिंगसही था. सियासी गुणा-भाग समझाना उत्तराखंड का? 70 सीटें हैं राज्य में. 36 कांग्रेसकी. बीजेपी के पास 28. कांग्रेस के 36 में 9 चले गए. 27 बचे. टेक्निकली 67 जनेविधानसभा में थे. कांग्रेस के 9 बागी विधायकों को जोड़कर बीजेपी के टोटल हुए 35. बस इसी बात से कांग्रेस की उत्तराखंड वाली सत्ता की वाट लग गई है. बागियों के नामप्लीज? पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा डॉ. हरक सिंह रावत कुंवर प्रणव सिंह चैंपियनअमृता रावत सुबोध उनियाल उमेश शर्मा शैला रावत प्रदीप बत्रा शैलेंद्र मोहन सिंघल