The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Preach To Your Wife About India's Prestige: Ram Madhav To Aamir Khan

'ऑटो वालों के साथ बीवी को भी सिखाओ देश की इज्जत करना'

आमिर खान को BJP की नसीहत. राम माधव ने बिना नाम लिए कहा.

Advertisement
pic
15 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2016, 04:26 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पहले ये वीडियो देखिए. https://youtu.be/-T2qtEu9e5o
ये तब का ऐड है जब आमिर इनक्रेडिबल इंडिया के ब्रांड एंबेसडर हुआ करते थे. ऐड में ऑटो वाले एक विदेशी टूरिस्ट को परेशान कर रहे हैं. आमिर एंट्री लेते हैं और उन्हें इंडिया की 'मेहमाननवाज' संस्कृति की याद दिलाते हैं. फिर इनक्रेडिबल इंडिया का नारा और हैप्पी एंडिंग. ये ऐड इसलिए दिखाया क्योंकि किसी ने कुछ कहा है इसके बारे में. किसी ने क्या, बीजेपी महासचिव राम माधव ने. बिना नाम लिए कहा कि सिर्फ ऑटो वालों को नहीं, अपनी बीवी को भी देश की इज्जत के बारे में समझाइए.
मसला क्या था, याद आ ही गया होगा. 'इनटॉलरेंस' बढ़ने की बात कह के लेखक अपने अवॉर्ड लौटा रहे थे. तब आमिर का बयान आया था कि उनकी बीवी किरण राव भारत में असुरक्षित महसूस करती हैं. उन्होंने कहा था, 'जब मैं घर पर किरण से बात करता हूं तो वह पूछती हैं, क्या हमें भारत छोड़ देना चाहिए?'
आमिर उस समय इनक्रेडिबल इंडिया के ब्रांड एंबेसडर थे और इनकी इस बयान के आधार पर खूब खिंचाई की गई थी. हाल ही जब 'इनक्रेडिबल इंडिया' से ब्रांड एंबेसडर का उनका कार्यकाल खत्म हुआ, तब लोगों ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने उन्हें हटाकर बदला लिया है. लेकिन सरकार ने जाहिर तौर पर इस आरोप को खारिज कर दिया.
लेकिन मन में नाराजगी तो थी ही. तो निकल आई. राजनीतिक कद तेजी से बढ़ रहा है BJP महासचिव राम माधव का. उन्होंने कहा, 'ऐसे काम नहीं चलेगा कि आप ऑटो वालों को तो देश की इज्जत का पाठ पढ़ाएं, लेकिन यही बात अपनी बीवी से नहीं कहें.'
दिल्ली यूनिवर्सिटी के SGBT खालसा कॉलेज में उन्होंने कहा, 'किसी को अवॉर्ड लौटाने की जरूरत नहीं है. सबका ध्यान रखा जाएगा, बस देश का सम्मान किया जाए. हर व्यक्ति को देश के सम्मान का ध्यान रखना होगा. '

Advertisement

Advertisement

()