प्रत्यूषा बनर्जी के कथित सुसाइड केस में पुलिस ने लगभग 15 लोगों के बयान लिए हैं.जिनमें उसके दोस्त, रिश्तेदार, सोसाइटी के लोग और घर पर काम करने वाली मेड के बयानशामिल हैं. इनमें प्रत्यूषा की मेड रेनू सिन्हा के बयान अहम माने जा रहे हैं. रेनूकी मानें तो प्रत्यूषा अक्सर अपनी मेड से पैसे उधार लिया करती थी. छोटे-छोटे कामोंके लिए. जैसे दवाएं खरीदना या कैब हायर करना. रेनू 3 महीनों से प्रत्यूषा के साथउसके घर पर ही रह रही थी. रेनू बताती है कि वो एक छोटी मॉडल हुआ करती थी. मुंबई मेंस्ट्रगल कर रही थी. फिर उसकी मुलाकात प्रत्यूषा से हुई और पेट पालने के लिए उसनेप्रत्यूषा के घर में ही मेड का काम शुरू कर दिया. पहले वो प्रत्यूषा के साथ उसकेकांदिवली वाले घर में थी. फिर उसके साथ गोरेगांव आ गई थी. लेकिन 20 मार्च, यानीकथित सुसाइड के लगभग 10 दिन पहले रेनू को काम छोड़ना पड़ा क्योंकि प्रत्यूषा अब उसकीसैलरी नहीं दे पा रही थी. "प्रत्यूषा की मां और राहुल, दोनों ही उसके पैसों परकब्ज़ा करना चाहते थे. "प्रत्यूषा की मां शोमा प्रत्यूषा और राहुल के रिश्ते से खुशनहीं थी. बार-बार प्रत्यूषा से राहुल को छोड़ने को कहती. राहुल के मन में भी शोमा केलिए कोई प्रेम या इज्जत नहीं थी. वो भी प्रत्यूषा से कहता कि मां से रिश्ता तोड़ लो.मां कहती कि प्रत्यूषा राहुल को पैसे न दे कर, उसे दे. इस बात से प्रत्यूषाफ्रस्ट्रेट हो कर अक्सर मां से लड़ जाया करती थी. हर लड़ाई के बाद मां को घर से निकलजाने को कहती. राहुल भी प्रत्यूषा की मां से इतना चिढ़ता कि प्रत्यूषा के फ़ोन सेउनका नंबर ब्लॉक कर दिया था." रेनू की मानें तो प्रत्यूषा कहती, "मेरी सारीफ्रेंड्स की शादी हो गई, सिर्फ मैं ही बची हूं." प्रत्यूषा ये भी कहती कि वो हर हालमें, जल्द से जल्द राहुल से शादी करना चाहती थी. लेकिन राहुल शादी की बात को हमेशाटालता रहता. रेनू ने ये भी बताया कि प्रत्यूषा को बाहर घूमना, फिल्में देखना औरदोस्तों से मिलना खूब पसंद था. लेकिन राहुल उसे ऐसा करने के रोकता था. क्योंकि उसेडर था कि वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड से न मिलती हो. कथित सुसाइड के लगभग 15 दिन पहलेप्रत्यूषा को राहुल का कॉल आया, जिसके बाद प्रत्यूषा रो रही थी. जब रेनू ने रोने कीवजह पूछी तो प्रत्यूषा ने बताया कि राहुल से किसी ने ये कह दिया कि वो अपने एक्स सेमिलने गई थी. प्रत्यूषा राहुल से बहुत प्यार करती थी और कभी इस बात पर यकीन नहींकरती थी कि राहुल सिर्फ उसके पैसों के लिए उसके साथ है. गोरेगांव शिफ्ट होने के बादप्रत्यूषा की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई थी. उसने अपनी मेड रेनू से 6-7 बार पैसेउधार लिए. पिछले तीन सालों में प्रत्यूषा के हाथ एक भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगा था.छोटे काम कर जितने पैसे आते वो राहुल ले लेता. बचे हुए मां-पापा को देने पड़ते. वोपरेशान रहती थी. और सुबह सुबह ही शराब पीना शुरू कर देती थी. रेनू के मुताबिकप्रत्यूषा एक ट्रेवल एजेंसी शूरू करना चाहती थी. जिसके लिए उसे 4 लाख रुपयों कीज़रुरत थी. वो इंडस्ट्री छोड़ शांति से घर पर रहना चाहती थी. रेनू के मुताबिकप्रत्यूषा की सुसाइड का कारण बार-बार राहुल का शादी टालना ही था.