प्रत्यूषा के रिलेशनशिप स्टेटस के राज खोलने को तैयार हुए दोस्त
पुलिस से पूछताछ में राहुल ने किए ये खुलासे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
टीवी एक्टर प्रत्यूषा बनर्जी के सुसाइड करने की जांच चल रही है. प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड राहुल पर कई आरोप हैं. राहुल और प्रत्यूषा की फैमिली एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहे हैं. इन सबके बीच प्रत्यूषा के करीब 10 से ज्यादा दोस्त सुसाइड केस की चल रही जांच में मदद के लिए आगे आए हैं. इन दोस्तों का कहना है कि उन्हें प्रत्यूषा-राहुल के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बहुत कुछ पता है, जिसके बारे में वो पुलिस को बता सकते हैं.
वकील ने प्रत्यूषा के 10 दोस्तों के नाम पुलिस को सौंप दिए हैं. हालांकि इन दोस्तों के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है. याद रहे कि प्रत्यूषा बनर्जी की लाश एक अप्रैल को उनके फ्लैट के पंखे से लटकी मिली थी. पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. लेकिन प्रत्यूषा के साथ लिव इन में रह रहे राहुल पर सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप हैं.
खुला ख़त: डिअर प्रत्यूषा, दोबारा मत मरना
पुलिस राहुल से पूछताछ कर रही है. राहुल पर आरोप हैं कि उनकी पहले से एक वाइफ कोलकाता में रह रही है, जिसके बारे में जब प्रत्यूषा को पता चला तो उसने सुसाइड कर लिया. राहुल पर प्रत्यूषा के साथ मारपीट का भी आरोप है.
पुलिस की पूछताछ में क्या बोला राहुल?
'हम लोगों ने गुरुवार देर रात पार्टी रखी थी. हम देर रात तक शराब पी रहे थे. फिर मैं सो गया, सुबह 10 बजे जब उठा तो मैंने देखा कि प्रत्यूषा तब भी शराब पी रही थी. इसके बाद मैं एक बजे घर से चला गया. जब लौटा तो गेट अंदर से लॉक था. खूब खटखटाया लेकिन गेट नहीं खुला. जब फ्लैट के पहले रास्ते से गेट नहीं खुला तब मैं दूजे रास्ते से अंदर गया, जहां प्रत्यूषा की लाश लटकी मिली थी. सुसाइड वाले दिन प्रत्यूषा और मेरे बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था. प्रत्यूषा और मैं कुछ दिनों में शादी करने वाले थे. उसने लहंगा तक सिलवा लिया था.'
जब प्रत्यूषा बनर्जी ने कहा,मेरे बारे में जो लिखना है लिखो, मुझे फर्क नहीं पड़ता
'बिन ब्याहे मांग में सिंदूर भरती थी प्रत्यूषा'
राहुल के पिता ने कहा, 'मैंने प्रत्यूषा को कई बार पैसे दिए. वो राहुल से प्यार करती थी. प्रत्यूषा का उसके मम्मी-पापा के साथ जॉइंट अकाउंट है. प्रत्यूषा ने मम्मी, पापा के लिए करीब 50 लाख रुपये का कर्ज लिया था. प्रत्यूषा बीते कुछ वक्त से पैसों की तंगी से जूझ रही थी.' वहीं प्रत्यूषा की मां ने कहा, राहुल और प्रत्यूषा के बीच अक्सर लड़ाई हो जाती थी, मैं दोनों की लड़ाई खत्म करवाने के लिए वहां जाती थी.

.webp?width=60)

