The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pratyusha Banerjee boyfriend rahul raj previous marriage with an air hostess, see images

प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड राहुल ने एयरहोस्टेस से की थी शादी, देखो तस्वीरें

प्रत्यूषा सुसाइड केस में लेटेस्ट अपडेट ये है. FIR में राहुल पर बड़े संगीन आरोप लगे हैं. ऐसे कि जब राहुल पहली बार प्रत्यूषा से मिला तो बड़े झूठ बोले थे.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
8 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016, 09:02 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस की जांच आगे बढ़ गई है. और बात तो काफी आगे. खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है राहुल राज पर. एक्टर और प्रत्यूषा के ब्वायफ्रेंड रहे राहुल. हो सकता है वो अरेस्ट हो जाए. पुलिस उसका हेल्थ स्टेटस देख रही है . वकील साथ छोड़ चुका है. ये बता कर कि राहुल ने काम की जानकारी तो सारी अपने पास दबा कर रखी. लेटेस्ट खबर ये कि पता लगा राहुल पहले से शादीशुदा है. आसिफ अली जो राहुल का 10 साल से फ्रेंड है. उसने बताया कि वो शादी में शरीक हुआ था. उसको पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया. जिसमें आसिफ ने बताया कि वो और राहुल अच्छे दोस्त हैं. उसकी शादी अटेंड करने रांची गया था. एक एयर होस्टेस से उसकी शादी हुई थी. बाद में तलाक हो गया. पुरानी शादी की तस्वीरें भी देख लो यहां
Image embed
Image embed

पहली मुलाकात में बताया था कि वो कई कंपनियों, घरों, गाड़ियों का मालिक है. डेढ़ सौ एकड़ जमीन है रांची में

अब सुनो जो FIR फाइल हुई है. उसमें बड़े ढंग से आरोप लगाए गए हैं. अगर वो साबित हो गए तो इनकी छुट्टी हो जाएगी. FIR की कॉपी में जो खास खास बातें हैं वो पढ़ लो 1. जनवरी में प्रत्यूषा अपने अंकल दीपांकर वीरेंद्रनाथ बनर्जी से मिली थी. उनके यहां 2 दिन रही. वहां अंकल और आंटी को शरीर पर चोट के निशान दिखाए. बताया कि राहुल ने मुझे टॉर्चर किया और कहा "अगर तुमने इसके बारे में किसी को बताया तो तुमको और तुम्हारी फैमिली को फिनिश कर दूंगा." 2. 31 मार्च 2016 को प्रत्यूषा ने अपनी ऑन्टी बर्नाली को बताया. राहुल बराबर मुझे टॉर्चर करता है. ये सब ऐसे नहीं चलने वाला. मैं अपनी लाइफ से तंग आ गया हूं. ऑन्टी ने उसको अंबरनाथ आने को कहा. लेकिन उसने मना कर दिया. 3. राहुल ने प्रत्यूषा को मना कर रखा था. वह अपने मम्मी पापा से बात नहीं कर सकती थी. अपनी मेड के नंबर से उसने कॉल किया था. बताया था कि उसके झगड़े बढ़ गए हैं. राहुल उसे पीटने का आदी होता जा रहा है. 4. प्रत्यूषा की मां सोमा बनर्जी जनवरी में उनके साथ रहने आई थीं. पुलिस को बताया कि दोनों में रोज लड़ाई होती थी. प्रत्यूषा रोते हुए अपने बेडरूम से बाहर आती थी. उसकी मेड रेनू सिंह इसकी गवाही दे सकती है. 5. उन दोनों की रोज रोज की झांव झांव से तंग आकर मम्मी पापा ने गोरेगांव वाला घर छोड़ दिया. 12 जनवरी को वापस चले गए. 6. प्रत्यूषा के उसकी मम्मी के साथ तीन ज्वाइंट एकाउंट हैं. ICICI और HDFC बैंक में. राहुल ने प्रत्यूषा पर दबाव डाला. कि वो बैंक से उसकी मम्मी का मोबाइल नंबर हटवा दे. वो प्रत्यूषा का डेबिट कार्ड यूज करता था. 7. राहुल प्रत्यूषा से उसके पुराने बॉयफ्रेंड मकरंद के बारे में उल्टे सीधे सवाल करता था. बहुत परेशान करने वाले. इस मुद्दे पर उनकी बहुत लड़ाई होती थी. 8. जून 2015 में प्रत्यूषा की राहुल से पहली मुलाकात हुई थी. तब खूब शोऑफ किया था उसने. बताया था कि उसके अंडर में दो प्रोडक्शन हाउस चल रहे हैं. मूवीज फाइनेंस करता है. चार मकान तीन गाड़ियां और रांची में डेढ़ सौ एकड़ जमीन है. प्रत्यूषा बनर्जी के वकील ने राहुल पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं. कि उसने प्रत्यूषा से पहले सात और लड़कियों के साथ धोखा किया था. और प्रत्यूषा के सुसाइडल अटैक के बाद उसको हॉस्पिटल में छोड़ भाग गया. जब उसे पता चला कि पुलिस आ चुकी है. इन सवालों के जवाब तो उससे ही मिलेंगे. प्रत्यूषा केस: सच जानकर राहुल के वकील ने छोड़ा केस प्रत्यूषा के रिलेशनशिप स्टेटस के राज खोलने को तैयार हुए दोस्त जब प्रत्यूषा बनर्जी ने कहा,मेरे बारे में जो लिखना है लिखो, मुझे फर्क नहीं पड़ता खुला ख़त: डिअर प्रत्यूषा, दोबारा मत मरना  

Advertisement

Advertisement

()