बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर डायरेक्टर प्रकाश झा पर गाज गिर गई है. नहीं उतनी बड़ीनहीं लेकिन गुरू नुकसान तो नुकसान होता है. दरअसल बिहार गवरमेंट ने उनकी जमीन कीएलॉटमेंट लीज़ रद्द कर दी है. और इसी जमीन पर बना है प्रकाश झा का शॉपिंग मॉल P&Mनाम का.झगड़ा क्या हैअप्रैल 2011 में खुला ये मॉल पटना का पहला मॉल था. उसको नोटिस दिया है बिहारइंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने. 20 अप्रैल के आस पास ये नोटिस मॉल वालोंको मिला. मॉल अथॉरिटीज के मुताबिक BIADA ने 7 फरवरी 2012 को एक ऑर्डर जारी किया था.कि अगर आप अपने मॉल में किसी और को जगह देते हो. माने दुकाने वगैरह. तो रेवेन्यू का10 परसेंट BIADA को देना पड़ेगा. 2013-14 तक उनका पेमेंट हुआ 40 लाख. मॉल ने उसकापेमेंट किया. जो BIADA ने लेने से इंकार कर दिया. कहिन कि इतना नहीं, पूरा 2.14करोड़ रुपए लेकर आओ. पता नहीं कौन सी गणित लगाए हैं. इसी घालमेल की वजह से ये लीज़रद्द हो गई है. बिहार के इंडस्ट्री मिनिस्टर हैं जय कुमार सिंह. वो बताते हैं किकरीब 2 महीने पहले एक रिव्यू मीटिंग में इसका केस आया. और अकेले इस मॉल का केस नहींथा. साथ में 57 केस और थे. ये पहले से डिसाइड था कि लीज़ रद्द होगी. जैसे हीप्रोसेस कम्प्लीट होगी, उसको बंद करना पड़ेगा. हालांकि मॉल अथॉरिटीज ने कहा है किवो हाईकोर्ट जाएंगे. याद रखो, ये वही मॉल है जिसका इनॉगरेशन हुआ था 14 अप्रैल 2011को. और किया था खुद सीएम नीतीश कुमार ने. इस मॉल के 68 आउटलेट्स हैं, जिनमेंफू़डकोर्ट्स और बहुत कुछ है. अगर अब तक ये नहीं याद आ रहा है कि प्रकाश झा कौन हैतो जय गंगाजल देख लो. सब समझ में आ जाएगा.