वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम चुनी गई. इस 15 खिलाड़ियों की लिस्ट में अंबाती रायडूका नाम मिसिंग था. इसके बाद कई लोगों ने इस बात पर सवाल उठाए. वर्ल्ड कप में नहींशामिल किए जाने पर रायडू ने एक मजेदार ट्वीट किया. रायडू ने ट्विटर पर लिखा- वर्ल्डकप देखने के लिए अभी-अभी 3D ग्लास का एक नया सेट आर्डर किया है. 😉😋Just Ordered a new set of 3d glasses to watch the world cup 😉😋..— Ambati Rayudu (@RayuduAmbati) April 16, 2019 इसके बाद प्रज्ञान ओझा ने भी एकट्वीट किया. लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने बीसीसीआई और सीनियर सलेक्शन कमिटीके प्रति अपना गुस्सा निकाला है. उन्होंने सलेक्टर्स पर आरोप लगाया है कि हैदराबादीखिलाड़ियों के साथ ऐसा होता रहा है. ओझा ने लिखा- हैदराबादी क्रिकेटरों के साथदिलचस्प मामला... ऐसे सिचुएशन में रह चुका हूं. निराशा समझ सकता हूं."Curious case of some Hyderabadi cricketers... been in a similar situation...understand the wink✌🏼 https://t.co/zLtAQIMvYn— Pragyan Prayas Ojha (@pragyanojha) April 16, 2019 विजय शंकर को अंबाती रायडू परतरजीह देकर उन्हें वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है. सलेक्टर एमएस के प्रसाद ने टीमचुनने को लेकर कहा था- चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद हमने चौथे स्थान पर कई खिलाड़ीको मौके दिए. कइयों को आजमाया. रायडू को हमने कुछ और मौके दिए. विजय शंकर एक 3डायमेंशनल प्लेयर हैं. हम चौथे स्थान पर विजय के साथ शुरुआत करने को देख रहे हैं.अपने ट्वीट में प्रज्ञान ओझा जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह शायद वीवीएस लक्ष्मणहैं. लक्ष्मण हैदराबाद से हैं. 2003 वर्ल्ड कप टीम के लिए लक्ष्मण का चुना जाना तयलग रहा था लेकिन उन्हें नहीं चुना गया था. उनकी जगह दिनेश मोंगिया को चुना गया था.उस वक्त मोंगिया को लेकर भी ऐसा ही कुछ तर्क दिया गया था कि मोंगिया बैटिंग के साथबॉलिंग भी कर लेते हैं और फील्डिंग तो अच्छी है ही. लेकिन ओझा जब खुद की बात कर रहेहैं तब शायद वर्ल्ड कप 2011 की बात होगी. क्योंकि ओझा का वन-डे करियर 2008 से 2012के बीच रहा. इस दौरान ओझा ने 18 मैच खेले थे और 21 विकेट लिए थे. अंबाती रायडू नेभारतीय टीम के लिए 55 वन-डे मैच खेले हैं और 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं.रायडू 2015 वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौक़ानहीं मिला था.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- सलेक्टर ने बताया ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप टीम में क्यों नहीं शामिल किया गया?