शुक्रवार को UPSC के रिजल्ट आ गए. बहुत सारे लोगों की सक्सेस स्टोरी शेयर हो रहीहै. IAS, IPS और IFS जैसे पदों के लिए टोटल 759 कैंडीडेट्स के नामों का ऐलान हुआहै. इन्हीं में से एक नाम है प्रदीप सिंह. उम्र है 22 साल. इंदौर के रहने वालेप्रदीप सिंह ने 93 रैंक हासिल की है. वो 2017 से दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहेहैं.रैंक 93 आई है प्रदीप कीये तो हो गई जनरल नॉलेज. लेकिन प्रदीप के लिए ये सफलता हासिल करना आसान नहीं था.काफी संघर्षों के बाद ये खुशी मिली है. उनके पापा मनोज सिंह पेट्रोल पंप परगाड़ियों में पेट्रोल भरते हैं. एबीपी न्यूज़ ने प्रदीप से बात की तो पता चला किप्रदीप के पास दिल्ली आकर पढ़ाई करने के पैसे नहीं थे. उनके मम्मी पापा ने अपना घरबेच दिया. खुद किराए के कमरे में अब भी रहते हैं. बेटे को पढ़ाने के लिए सब कुर्बानकर दिया. प्रदीप का सपना है कि वो अपनी सफलता से मम्मी पापा के संघर्ष कम कर सकें.मां के साथ प्रदीपप्रदीप ने बताया कि जब वो UPSC का एग्जाम दे रहे थे तो उनकी मम्मी की तबीयत खराब होगई थी. लेकिन प्रदीप के एग्जाम पर इसका असर न पड़े इसलिए उनके पापा ने ये खबर उन तकनहीं पहुंचाई. प्रदीप ने बीकॉम की पढ़ाई कर रखी है. आगे जाकर मेडिकल लाइन में कामकरना चाहते हैं. प्रदीप को हमारी तरफ से ढेर सारी बधाई.--------------------------------------------------------------------------------