बहुचर्चित मुंबई क्रूज ड्रग्स केस (Mumbai cruise drug case) के गवाह प्रभाकर सैल(Prabhakar Sail) की शुक्रवार, 1 अप्रैल को मौत हो गई. प्रभाकर के वकील तुषारखंडारे ने बताया कि सैल को उनके घर पर हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उसकी मौत हो गईथी. प्रभाकर सैल ने इस पूरे मामले की जांच कर रहे अधिकारी समीर वानखेड़े पर करोड़ोंकी रिश्वत लेने का आरोप लगाया था, जिसके बाद समीर वानखेडे (Sameer Wankhede) केखिलाफ जांच शुरू हो गई थी. इस मामले की जांच कर रही एनसीबी की विजिलेंस टीम नेप्रभाकर सैल से भी पूछताछ की थी.इंडिया टुडे से जुड़ी विद्या की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभाकर के परिवार में उसकीमां, पत्नी और दो बच्चे हैं. प्रभाकर माहुल इलाके में एक किराये के मकान में रहताथा. इसके अलवा उसके भाई और बाकी परिजन गांव में रहते हैं. स्वतंत्र गवाह था प्रभाकरप्रभाकर सैल इस क्रूज ड्रग्स मामले में एक दूसरे गवाह किरन गोसावी (K P Gosavi) काबॉडीगार्ड था. जिस वक्त एनसीबी की रेड पड़ी थी, प्रभाकर और गोसावी क्रूज पर ही मौजूदथे. प्रभाकर सैल ने दावा किया था कि क्रूज पार्टी रेड के वक्त वो गोसावी के साथ था.प्रभाकर ने खुलासा किया था कि केपी गोसावी, सैम डिसूजा नाम के शख्स से फोन पर 25करोड़ रुपये से बात शुरू कर 18 करोड़ में डील फिक्स करने की बात कर रहा था. क्रूजड्रग्स केस में प्रभाकर एक स्वतंत्र गवाह था. सैल ने कहा था कि एनसीबी अधिकारियोंने उससे लगभग 10 कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए थे.रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे मामले में गोसावी की भूमिका संदिग्ध पायी गई थी.गोसावी ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को भी रिश्वत देने बात कहीथी. केपी गोसावी ने आर्यन के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी और यहां तक कि उनकाहाथ खींचकर उन्हें एनसीबी कार्यालय ले जाते हुए भी देखा गया था. कई दिनों तक फराररहने के बाद गोसावी को पुणे पुलिस द्वारा एक लंबित मामले में गिरफ्तार किया गया था.फिलहाल गोसावी जेल में है.आर्यन खान के साथ फोटो खींचता किरन गोसावी (इंडिया टुडे)आर्यन खान की हुई थी गिरफ्तारी इस हाई प्रोफाइल ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के ऐक्टरशाहरूख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की भी गिरफ्तारी हुईथी. पिछले साल 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप पर समीर वानखेड़े नेरेड की थी. इस दौरान उन्होंने आर्यन खान समेत 9 लोगों को ड्रग्स मामले में शामिलहोने के आरोप में गिरफ्तार किया था. कई अदालती सुनवाई और 26 दिनों की लंबी हिरासतके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने 28 अक्टूबर को आर्यन को जमानत दे दी थी.इसी मामले के दौरान समीर वानखेड़े पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था. साथ हीमहाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने भी समीर वानखेड़े पर तमामतरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे.