मोदी समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा है. नोट बैन के बाद इत्ता एक्साइटेड हैंकि कुछ भी अल्ल बल्ल हांके जा रहे हैं. चाटुकारिता के पोस्टर इसके पहले सर्जिकलस्ट्राइक के बाद दिखे थे. अब ट्रंप की जीत का क्रेडिट ट्रंप की बकइती के बजाय मोदीजी को दे रहे हैं. देखो सुबूत. नोटबंदी के लिए पीएम को मुबारकबाद दी. लगे हाथइस्लामिक आतंकवाद विरोधी ट्रंप की जीत का सेहरा मोदी के सिर बांध दिया. इसकी बधाईभी मोदी को प्रेषित कर दी. ये पोस्टर लगवाया किसने? जय भगवान गोयल ने. येराष्ट्रवादी शिवसेना पार्टी वाले हैं और अपनी पार्टी को बीजेपी में मिला चुके हैं.बीजेपी ऑफिस में ये पोस्टर लगा है. जो भी इसे देखता है हंस हंस के लोट जाता है.देखो नोटबंदी के फायदे, इनकी नजर सेविपक्षी पिले पड़े हैं. रोज मोदी को घेर रहे हैं. आज यहां कोई लाइन में मर गया. कलइसको इलाज नहीं मिला. फिर इसने स्कूल की फीस नहीं दी. पैसे की मारा मारी तो है ही.लेकिन इन लोगों पर सरकार के काम को कारगर बताने की जिम्मेदारी सरकार से ज्यादा है.आगरा की रैली में मोदी ने विरोधियों को आड़े हाथों लिया. साथ ही साथ अपनी पार्टी केलोगों को समझाया. कि लोगों को नोट बंदी के फायदे समझाओ. इसकी जमके पब्लिसिटी करो.असर दिख गया है तुरंत. पोस्टर आ गए हैं. अब अगर कोई काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक परसवाल उठाए तो ये पोस्टर उसके मुंह पर चिपका देना. दिल्ली में ये पोस्टर दिल्लीबीजेपी के नेताओं ने लगवाए हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: UP: योगी समर्थकों का नया पोस्टर, CM को लिखा 'मुल्ला भ्रष्टाचारी'सलमान के धड़ पर राहुल का चेहरा, ऐसे मिटेगा जुर्म? मायावती जी आप 'मां काली' हैं,आपको कुबूल है?