वकीलों के लिए दुल्हन हासिल करना मुश्किल: CJI
'पैदा हुआ वकील तो शैतान ने कहा, आज मैं भी साहेब-ए-औलाद हो गया.'
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया टीएस ठाकुर शुक्रवार को बोले, वकीलों की मार्केट डाउन हुई है. वकीलों को कोई अपनी बेटी नहीं देना चाहता. शादी के बाजार में वकीलों की कीमत नहीं है. हर कोई आईएएस, आईएफएस से शादी करना चाहता है.
जस्टिस ठाकुर बार काउंसिल ऑफ इंडिया में बोल रहे थे. ठाकुर ने कहा- अकबर इलाहाबादी ने एक बार कहा था. 'पैदा हुआ वकील तो शैतान ने कहा, आज मैं भी साहेब-ए-औलाद हो गया.' शेक्सपियर ने भी कहा था कि सारे वकीलों को मार दो. तो करप्शन कम करने के लिए अब वकीलों को काम करना होगा. अगर वकील ईमानदार हो गए तो लोग ज्यादा केस दर्ज करेंगे.

