The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pornographic twitter handles have named themselves Chowkidar in support of Indian PM Narendra Modi

लड़कियों की नंगी तस्वीरें ट्वीट करने वाले भी बने हुए हैं चौकीदार!

#MainBhiChowkidar कुछ ज्यादा ही आगे निकल गया...

Advertisement
pic
22 मार्च 2019 (अपडेटेड: 22 मार्च 2019, 12:00 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more

सुनो जी दुल्हन इक बात सुनो जी  अपने नए परिवार से मिलो जी तुम्हें मिलाएं सबसे आज सुनो सुनाएं सबके राज

एक बेहतरीन पारिवारिक फ़िल्म के पैरोडी गाने की ये ओपनिंग लाइंस हैं. दुल्हन को घरवालों से मिलवाये जाने की प्रक्रिया शुरू हो रही थी. उसी तत्परता से मैं आपको चौकीदार परिवार से मिलाना चाहता हूं. बीते दिनों जब राहुल गांधी ने मोदी के सन्दर्भ में कहना शुरू किया कि 'चौकीदार चोर है' तो समूची मोदी सरकार चौकीदार बन गई. ट्विटर पर सभी भाजपा नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया. दुनिया चौकीदार बनाम अचौकीदार में बंट गई. कांग्रेस की #ChaukidarChorHai की स्कीम फ्लॉप होती दिख रही थी. नेता तो नेता, आम जनता भी चौकीदार बनने लगी. आलम ये हुआ कि लाखों रुपिये लगाकर प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाले लल्ला-लल्ली भी चौकीदार बनने लगे.

लेकिन इसी बीच जो दिखाई दिया वो कमाल था. कमाल से भी ज़्यादा. और यहीं ज़रूरत पड़ी चौकीदार परिवार के इन सदस्यों को आपसे मिलाने की. ट्विटर पर कई हैंडल्स हैं. ये कोई बताने वाली बात नहीं है. बात ये भी बताने वाली नहीं है कि कई हैंडल्स बिना अपनी पहचान ज़ाहिर किये सक्रिय हैं. इसमें सबसे बड़ा उदाहरण रोफ़ल गांधी हैं जो कि पहचान छिपाने वाले भारतीय ट्विटर यूज़र्स में सबसे ज़्यादा पॉपुलर हैं और भयानक फॉलोविंग रखते हैं. हाल ही में जॉन ओलिवर के साथ मोनिका लेविंस्की का एक इंटरव्यू आया था. मोनिका ने उसमें एक बेहद मज़ेदार बात कही थी. उन्होंने कहा कि जैसे ही इन्टरनेट पर किसी को पहचान छिपाने का मौका मिलता है तो पहला मौका मिलते ही वो अपने अंदर की सबसे घटिया बातों को ज़ाहिर करने लग जाता है. ट्विटर पर ऐसे कई हैंडल्स हैं जो कि अपनी असली पहचान ज़ाहिर नहीं करते हैं और अश्लील सामग्री परोसते हैं. कई लोग इन्हें पोर्न हैंडल्स बोलते हैं, मगर मैं इन्हें पोर्न की कैटेगरी में नहीं रखता. पोर्न में काम करने वाले ऐक्टर्स होते हैं. अर्थात जो कुछ भी दिखाया जा रहा होता है, उनकी सहमति से होता है. और वो तस्वीरें/वीडियो किसी एक क्लायंट या कम्पनी के लिए होती है. वो किस प्लेटफॉर्म के लिए है, ये भी तय होता है. लेकिन ट्विटर के इन हैंडल्स में इन्टरनेट से उठायी हुई तस्वीरें या वीडियो होते हैं. तस्वीरों में कई ऐसी भी होती हैं जो कि किसी लड़की की प्रोफ़ाइल से उठा ली जाती है. ज़ाहिर सी बात है कि इसमें किसी भी तरह की इजाज़त नहीं ही ली जाती है. इसके साथ ही एक घटिया लाइन चिपका दी जाती है. घटिया को आप जितना घटिया समझ सकते हैं, समझ डालिए.

देखने में ये आया है कि ऐसे ही कई ट्विटर हैंडल्स ने खुद को चौकीदार बना डाला है. अमित शाह, नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, उमा भारती आदि आदि के साथ अब ऐसे अश्लील ट्विटर हैंडल्स भी चौकीदार बन गए हैं. उदाहरण के तौर पर नीचे कुछ ऐसे हैंडल्स के नाम और उसमें डाला गया कॉन्टेंट आपको दिखाया जा रहा है. यहां ये बता दिया जाये कि इन हैंडल्स का कॉन्टेंट काफ़ी अश्लील है और इसलिए इन्हें ढूंढने से पहले जी मजबूत कर लें और ऐसे माहौल में ही इनका दर्शन करें जो कि ऐसे कामों के लिए सेफ़ हो. बस, मेट्रो, ऑफ़िस वगैरह में न ही खोलें तो बेहतर. बाकी, जो है सो है.

एक हैंडल है जो कि अनु शर्मा के नाम से चलता है. इस अकाउंट ने खुद को चौकीदार बना डाला था. स्क्रीनशॉट में चौकीदार लिखा हुआ दिख जायेगा. बाद में चौकीदार हटा दिया गया.

anu sharma


'चौकीदार' अनु शर्मा के ट्वीट का एक उदाहरण
'चौकीदार' अनु शर्मा के ट्वीट का एक उदाहरण

इसके अलावा एक हैंडल है जिसने खुद को अभी तक चौकीदार बनाए रखा है. ये है विनीता गुप्ता के नाम का हैंडल.
vinita gupta

'चौकीदार' विनीता गुप्ता ने 'चौकीदार' सोनम मिश्रा के ट्वीट को रीट्वीट किया है. आपको ये सिर्फ़ एक शायरी के साथ दो तस्वीरें लग सकती हैं लेकिन यहां किसी महिला की इन तस्वीरों का बिना परमिशन इस्तेमाल किया गया है और पब्लिक में परोस दिया गया है.
'चौकीदार' विनीता गुप्ता ने 'चौकीदार' सोनम मिश्रा के ट्वीट को रीट्वीट किया है. आपको ये सिर्फ़ एक शायरी के साथ दो तस्वीरें लग सकती हैं लेकिन यहां किसी महिला की इन तस्वीरों का बिना परमिशन इस्तेमाल किया गया है और पब्लिक में परोस दिया है.

इसी तरह से कई और प्रोफ़ाइल्स हैं जिनसे बेहद घटिया कॉन्टेंट लगातार ट्वीट किया जा रहा है. ये सभी 'चौकीदार' हैं. ये सभी #MainBhiChowkidar का इस्तेमाल कर रही हैं. और फिर रवि शंकर प्रसाद कहते मिलते हैं  "#MainBhiChowkidar एक वर्ल्डवाइड ट्रेंड बन गया है. 20 लाख लोगों ने इसके बारे में ट्वीट किया है."
Ravi Shankar

 

Advertisement

Advertisement

()